अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इमरान खान को मिले लीव इंडिया नोटिस (भारत छोड़ने का आदेश) पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अब 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगी।
क्या है पूरा मामला? इमरान खान ने मुंबई पुलिस और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) द्वारा जारी नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पुलिस ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया था, जिसे अभिनेता ने मनमाना और गलत करार दिया है। याचिका में उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का हवाला दिया है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा महंगा विवाद की शुरुआत 10 अक्टूबर को हुई थी, जब इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था।
विदेशी नागरिकता और वीजा नियमों का पेंच जांच में सामने आया कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उन्होंने फॉरेनर्स एंड इमिग्रेशन कानून की शर्तों का उल्लंघन किया है।
इमरान का पक्ष हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने स्पष्ट किया था कि वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं और न ही उनकी कोई विशेष मांग है। उन्होंने कहा था, मैं यहां एक साधारण नागरिक के तौर पर आया हूं। मैं केवल यह देखने आया था कि लोगों की आवाजों को क्यों दबाया जा रहा है।
सुनवाई का अपडेट मामले की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कोर्ट से समय मांगते हुए मौखिक आश्वासन दिया कि सुनवाई की अगली तारीख तक अभिनेता के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने इस आश्वासन को दर्ज करते हुए फिलहाल उन्हें राहत दी है।
The Bombay High Court has adjourned the hearing on actor Imran Khan s petition challenging his Leave India Notice until Monday, 2 November.
— ANI (@ANI) October 27, 2026
The Foreign Regional Registration Office (FRRO) had previously ordered Imran Khan to leave India by 28 October.
The Additional… pic.twitter.com/v3OUnlrfUm
वोटर लिस्ट में वोट चोरी का आरोप: खरगे ने 13 राज्यों के आंकड़ों से घेरा चुनाव आयोग
MLC चुनाव परिणाम: यूपी से बिहार तक मतगणना जारी, कई सीटों पर कांटे की टक्कर
क्या अनुष्का शर्मा तीसरी बार बनने वाली हैं मां? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
चुनाव में धांधली की सूचना पर 8.8 करोड़ का इनाम: ट्रंप का बड़ा दांव
टॉप 10 न्यूज: चक्रवात का कहर, जेल ब्रेक से हड़कंप और चुनाव के नतीजों पर टिकी निगाहें
75 दिनों का आस्था का महापर्व संपन्न: मां दंतेश्वरी की डोली ने भरी दंतेवाड़ा की राह
मैंने कौन सा अपराध किया है? : दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का पलटवार, माफी से किया इनकार
भारत बनाम न्यूजीलैंड: आज सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें तीसरा टी-20
वायरल हुए सौरभ दास के पुराने ट्वीट्स: कभी मॉडलिंग के तलाश में थे दर-दर, आज हैं राजनीतिक प्रेशर ग्रुप का बड़ा चेहरा
अभिषेक शर्मा का विस्फोट : वेलिंगटन में जड़ा तूफानी शतक, तोड़े विराट कोहली समेत 5 बड़े रिकॉर्ड