उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछने लगी है। राज्य में गठबंधन की संभावनाओं के बीच पोस्टरों को लेकर सियासत गरमा गई है। अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में 200 सीट हक हमारा लिखे पोस्टर दिखाई दिए हैं, जिन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें लगी हैं।
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन पोस्टरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की गहरी साजिश बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है और वे डरे हुए हैं। अखिलेश का दावा है कि ये नकली पोस्टर भाजपा लगवा रही है।
अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल सपा मुखिया ने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना शुल्क जमा किए पोस्टर लगाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार या सत्ता के दबाव का परिणाम बताते हुए नगर निगम के उच्चाधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
पीडीए सरकार बनते ही होगी जांच अखिलेश ने चेतावनी दी है कि यूपी में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सरकार बनने पर इस पूरे मामले का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच ED, CBI और EOW जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाएगी, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
कांग्रेस ने कहा- ये हमारा अधिकृत पोस्टर नहीं पोस्टर विवाद के बीच कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट किया है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि ये पोस्टर पार्टी के अधिकृत बैनर नहीं हैं। उन्होंने माना कि कार्यकर्ताओं में जोश है और वे चाहते हैं कि पार्टी 403 सीटों पर पूरी ताकत से लड़े, लेकिन फिलहाल इन पोस्टरों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
गठबंधन में बढ़ती खींचतान सपा और कांग्रेस के बीच अभी सीटों का औपचारिक बंटवारा नहीं हुआ है। इससे पहले भी सीट शेयरिंग को लेकर सार्वजनिक बयानों पर सपा अपनी नाराजगी जता चुकी है। अब इन रहस्यमयी पोस्टरों ने गठबंधन के भीतर और बाहर दोनों ओर से राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।
*‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 25, 2026
‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर
उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किये सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव। इन… pic.twitter.com/FKuBRyVNJ7
IND vs NZ: क्या आज सीरीज पर कब्जा करेगी टीम इंडिया? जानिए लाइव मैच देखने का पूरा तरीका
बिग बॉस 20: फरहाना भट और काजी तौकीर की जुगलबंदी ने मचाया धमाल, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात
पटना से कोईलवर अब सिर्फ 30 मिनट में: नया फोरलेन एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर की तस्वीर
राज ठाकरे का बड़ा दांव: मोदी-अडानी कनेक्शन वाली डॉक्यूमेंट्री डिलीट की, बोले- सत्ता में बैठे लोग बेचैन हो गए
काशी में पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन: गारमेंट हब से लेकर आसमान में गरजे राफेल तक
UPSSSC PET 2026: 35 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इम्तिहान शुरू, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा
ड्यूटी के बीच मस्ती : मेले में झूला झूलते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो देख लोग बोले- फिजिक्स क्लास का रिफ्रेशर कोर्स
लखनऊ में पोस्टर पॉलिटिक्स: ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे के नारों से गरमाया सियासी पारा
टक्कर ऑन ट्रैक: चलती मोनोरेल से टकराई क्रेन, मलबे की बारिश से दहली सड़क
खरगोन में खूनी खेल: जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला, RI का पैर टूटा, पटवारी का सिर फूटा