अमेरिकी राजनीति में डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों ने वाशिंगटन से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। ये आरोप उनकी निजी जिंदगी, नागरिकता और इमिग्रेशन दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
क्या हैं इल्हान उमर पर आरोप? इल्हान उमर पर मुख्य रूप से दो आरोप लग रहे हैं। पहला यह कि उन्होंने 2009 में अपने सगे भाई अहमद नूर सईद एल्मी से कथित तौर पर कागजी शादी की थी। आरोप है कि यह शादी सिर्फ एल्मी को अमेरिका का ग्रीन कार्ड और नागरिकता दिलाने के लिए की गई थी। दूसरा आरोप है कि 1995 में सोमालिया से अमेरिका आते समय उन्होंने इमिग्रेशन दस्तावेजों में अपनी उम्र और पारिवारिक पहचान को लेकर गलत जानकारी दी थी।
2013 का वो डिलीटेड ट्वीट विवाद की जड़ 2013 का एक ट्वीट है। फादर्स डे पर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, मेरे आबो (पिता) नूर सईद को फादर्स डे की शुभकामनाएं। अब सवाल यह उठ रहा है कि उनके पिता का नाम आधिकारिक रिकॉर्ड्स में नूर उमर मोहम्मद दर्ज है, तो उन्होंने नूर सईद क्यों लिखा था? यह ट्वीट 2019 में डिलीट कर दिया गया था। आलोचकों का तर्क है कि नूर सईद नाम उनके पूर्व पति अहमद नूर सईद एल्मी के नाम से मेल खाता है, जो उनके भाई होने का संकेत देता है।
संघीय जांच और छापेमारी इल्हान उमर फिलहाल अमेरिकी संघीय जांच एजेंसियों के दायरे में हैं। उनके इमिग्रेशन और नागरिकता संबंधी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। इसी सिलसिले में 12 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी स्थित उनके घर पर अदालत के वारंट के तहत छापेमारी भी हुई थी। हालांकि, अब तक किसी भी अदालत में उन पर कोई अपराध या धोखाधड़ी साबित नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक आरोप तय किए गए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने मांगा इस्तीफा इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर से तत्काल इस्तीफा देने की मांग कर दी। ट्रंप का दावा है कि सांसद ने संसद की शपथ फर्जी नाम से ली है। ट्रंप ने कहा कि उनका असली नाम इल्हान नूर सईद एल्मी है, जो उनके कथित भाई के नाम से मेल खाता है।
इल्हान उमर का पक्ष इन तमाम आरोपों को इल्हान उमर ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन दावों को पागलपन और राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित गंदी साजिश बताया है। उनके प्रवक्ता का कहना है कि 2013 का ट्वीट इसलिए डिलीट किया गया था क्योंकि उनके परिवार को धमकियां मिल रही थीं। नूर सईद को उन्होंने पिता का बचपन का उपनाम बताया है। वहीं, कोर्ट फाइलिंग में इल्हान नूर सईद एल्मी नाम के उल्लेख पर उन्होंने सफाई दी है कि उनका नाम हमेशा से इल्हान उमर ही रहा है।
Which tweet did Ilhan Omar delete so she wouldn’t get exposed for marrying her own brother?
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) October 25, 2026
Hey @grok, give me that tweet word for word. pic.twitter.com/lgqRjv3BzZ
नीरज का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अनंत सिंह, मीडिया का माइक फेंककर जताई नाराजगी
मैदान बदला, बल्ला बदला, पर SKY का जलवा वही: सूर्यकुमार यादव ने बेसबॉल में दिखाया दम
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
महज 18 साल की उम्र में खामोश हुआ क्रिकेट का होनहार सितारा, ल्यूकेमिया ने ली जान
वोट बचाओ, देश बचाओ : राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा शुक्रिया? जानें दिल्ली रैली का पूरा एजेंडा
हैदराबाद: बशीरबाग चौराहे से हटाई गई भगवान राम की प्रतिमा, सियासत गरमाई
हैदराबाद में राम मूर्ति हटाने पर घमासान: बीजेपी बोली- कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता का अंत तय
पटना से कोईलवर अब सिर्फ 30 मिनट में: नया फोरलेन एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर की तस्वीर
आईपीएल 2027 में क्या खेलेंगे धोनी? माही ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
पटना में खरगे का विवादित बोल: पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद मंच के नीचे भारी हंगामा, युवक की पिटाई