दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले करीब 60 लाख लोगों को अगले 20 दिनों तक पानी की किल्लत और स्वाद में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में अपर गंगा कैनाल की सालाना सफाई के कारण दिल्ली को मिलने वाली गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
अपर गंगा कैनाल की वार्षिक सफाई का काम 20 अक्टूबर की रात से शुरू हो चुका है, जो 8 नवंबर की रात तक जारी रहेगा। दिल्ली को इस नहर से रोजाना 240 से 250 MGD (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी मिलता है, जो सोनिया विहार और भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए साफ होकर शहर तक पहुंचता है। इस नहर के बंद रहने से अब इन प्लांटों में गंगाजल की जगह यमुना के पानी से काम चलाया जाएगा।
यह कटौती ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में असर डालेगी।
दिल्ली जल बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यमुना नदी से पानी लेने की तैयारी की है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने हरियाणा से आग्रह किया है कि हथिनी कुंड बैराज से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाए ताकि सोनिया विहार और भागीरथी प्लांट सुचारू रूप से चल सकें।
जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भले ही पानी के स्रोत में अस्थायी बदलाव हुआ है, लेकिन ट्रीटमेंट प्रक्रिया के बाद घरों में पहुंचने वाले पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यमुना के पानी के कारण लोगों को नल से आने वाले पानी के स्वाद में मामूली अंतर महसूस हो सकता है।
मुरादनगर रेगुलेटर से दिल्ली तक करीब 24 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए कच्चा पानी आता है। नहर की सफाई के दौरान इस पाइपलाइन में आपूर्ति बाधित रहेगी, इसलिए जल बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि जनता को पानी की भारी कटौती का सामना न करना पड़े।
#WaterAlert
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) October 23, 2026
Due to the annual maintenance closure of Upper Ganga Canal, Sonia Vihar and Bhagirathi WTPs will temporarily receive raw water from the Yamuna River from 21 October to 8 November 2026.
Residents of East Delhi and parts of South Delhi and NDMC areas may notice a… pic.twitter.com/jNGK6rnUHz
प्यार, शादी और फिर बर्बरता: दहेज के लिए पत्नी को सड़क पर घसीटता रहा पति, CCTV में कैद हुई हैवानियत
15 साल की उम्र में इतिहास: न्यूजीलैंड की धरती पर वैभव सूर्यवंशी का महा-रिकॉर्ड
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का महा-संकट : जानें कब और कहाँ टकराएगा तूफान, इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के सीएम विजय के फैसले पर फिदा हुई मोदी सरकार, एयरलाइंस को मिलेगी बड़ी राहत
बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने गुल्लू को दिया खतरों के खिलाड़ी 16 का टिकट, कुशल तंवर ने तुरंत भरी हामी
जेडीयू से निष्कासन पर अनंत सिंह का बड़ा ऐलान: पार्टी खत्म, अब खुद की नई पार्टी बनाएंगे
यूपी में INDIA गठबंधन में दरार? लखनऊ में कांग्रेस के ‘200 सीटों’ वाले पोस्टर से गरमाई सियासत
टक्कर ऑन ट्रैक: चलती मोनोरेल से टकराई क्रेन, मलबे की बारिश से दहली सड़क
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
अशांत मन और थका हुआ शरीर: जीवन में संतुलन का असली मंत्र क्या है?