नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें राष्ट्र-विरोधी शक्तियों का साथी बताया है।
संदिग्ध लोगों से मुलाकात का आरोप सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो उनकी यात्राएं रहस्यमयी होती हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर संदिग्ध लोगों से मुलाकात करते हैं और भारत लौटकर भारत-विरोधी प्रचार में जुट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें लॉन्च करने की कोशिश में इस हद तक गिर गई है कि वह राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
पद की गरिमा गिरा रहे हैं नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, पूरी दुनिया में उपद्रवी बवाल कर रहे हैं, लेकिन किसी भी देश का नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री आवास के सामने लोटपोट नहीं करता, न ही सरकारी भवनों में घुसकर कूद-फांद करता है। राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
निशानेबाजी से लेकर राजनीति तक, सब पर तंज सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के करियर ग्राफ पर तंज कसते हुए कहा कि उनका निशाना हर जगह अचूक रहा है। उन्होंने कहा, सेंट स्टीफन कॉलेज में उनका दाखिला नेशनल लेवल के निशानेबाज के तौर पर हुआ था, लेकिन उनका हर निशाना चूकता गया। चाहे वह उनकी पूर्व ब्रिटिश कंपनियां हों, जो बंद हो गईं, या फिर 2014 के बाद कांग्रेस का सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंचना, उनका ट्रैक रिकॉर्ड विफलताओं से भरा है।
सत्ता की प्यास में तड़प रही कांग्रेस कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राजनीतिक इंजन का ईंधन केवल सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा है। राहुल गांधी इस स्थिति का चेहरा बन गए हैं और देश-कांग्रेस के लिए एक पहेली बन चुके हैं, जो फिलहाल वियतनाम जैसे देशों में विचरण कर रहे हैं।
भाजपा का यह हमला ऐसे समय पर आया है जब राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सियासी गलियारों में लगातार चर्चाएं गर्म हैं। पार्टी ने इसे राहुल गांधी के राजनीतिक लॉन्च का असफल प्रयास करार दिया है।
#WATCH दिल्ली। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ... राहुल गांधी जब-जब बाहर जाते हैं, वो अज्ञात स्थानों पर जाते हैं और संदिग्ध लोगों से मिलकर आते हैं। यहां आकर वो भारत विरोधी प्रचार करते हैं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पूरी दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, आपने भारत के जैसा… pic.twitter.com/JHABewhHfv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2026
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन!
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही: 16 की मौत, 339 घर ढहे
सुबोध उनियाल को माफी मांगनी ही होगी: CM धामी के हस्तक्षेप के बाद भी अड़े मीका सिंह
सोनिया गांधी की किताब पर आनंद शर्मा का बड़ा बयान: मुश्किल दौर में उनका संघर्ष करीब से देखा है
बीज घोटाले की गुस्ताखी : विधायक ने सरेआम जड़े थप्पड़, बोले- तुम अखिलेश के एजेंट हो!
IPRD-2026: दिल्ली में जुटेगी दुनिया, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा और तकनीक पर होगा मंथन
बड़े पर्दे पर छाए गुरमीत और ईशा: तुम मेरे हो ने दर्शकों का दिल जीता, जानिए कैसी है फिल्म
अरुणाचल सीमा पर चीन से जारी है रार, ITBP चीफ के खुलासे से सियासी पारा गरम
तिब्बत में भूकंप का तांडव: 7.0 और 4.6 की तीव्रता से डोली धरती, मची अफरा-तफरी