टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया है। अब अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें कड़ा सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।
पुलिस सुरक्षा और तैनात बॉडीगार्ड्स हमले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ के लिए विशेष बॉडीगार्ड्स तैनात किए हैं। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस स्टेशन से एक अधिकारी और अतिरिक्त कर्मियों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
बिश्नोई गैंग का क्या है इरादा? शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि अभिनेता के पास पहले से कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए आसान शिकार बन गए थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि इस हमले का मुख्य मकसद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा करना और अभिनेता से जबरन वसूली (फिरौती) करना था।
कोटा में गिरफ्तार हुए तीनों शूटर इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह कोटा स्टेशन पर एक तेज ऑपरेशन के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार थे और मुंबई से नेपाल भागने की फिराक में थे।
मुंबई लाए जा रहे हैं आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ रोशन (बेगूसराय, बिहार) और रेहान (सोनीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है। कोटा की एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार, पुलिस तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मुंबई ला रही है। पुलिस ने रात के समय इन शूटर्स से कड़ी पूछताछ भी की है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
*Mumbai Police have provided Tiger Shroff with security personnel and police officers following the firing incident. The initial investigation suggests that the Bishnoi gang s motive was to spread fear and extort money: Mumbai Police pic.twitter.com/3ztsDjpM74
— IANS (@ians_india) October 20, 2026
सेल्फी पड़ी भारी: विंध्याचल दर्शन से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
क्या धनश्री वर्मा की नई पोस्ट चहल के लिए है इशारा ? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!
नवरात्रि मेले में दिखा कैप्टन कूल का शरारती अंदाज: साक्षी के साथ आइसक्रीम को लेकर की ऐसी मस्ती
जलते फ्रांस में आराम : दंगों के बीच जॉगिंग करती महिला और कॉफी पीती टूरिस्ट, वायरल वीडियो ने किया हैरान
चुनाव आते ही अखिलेश को आई आजम खान की याद: ओपी राजभर का बड़ा तंज
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान के गैलेक्सी की किलेबंदी, क्या बिश्नोई गैंग फिर सक्रिय?
जुबिन नौटियाल के पिता ने थामा कांग्रेस का हाथ: BJP को छोड़ पुराने घर में वापसी
क्या दिल्ली पुलिस के लिए गैंगस्टर ही वीआईपी हैं? डीसीपी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
फ्रांस जल रहा, ट्रंप बोले- जल्द मुस्लिम सिटी बनेगा पेरिस, मैक्रों को दी ये नसीहत
जनता दरबार में CM धामी का सख्त रुख: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिले मुक्ति