सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए और कौन किस बात पर ट्रोल हो जाए, यह कहना मुश्किल है। हाल ही में नेपाल पुलिस ने एलन मस्क की टेस्ला ‘रोडस्टर 2’ के ट्रेंड को भुनाने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश उनके लिए ही मुसीबत बन गई।
नेपाल पुलिस का उड़ने वाला अंदाज एलन मस्क की टेस्ला कार लॉन्च के बाद पूरी दुनिया में फ्लाइंग स्टंट का क्रेज छाया हुआ है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए नेपाल पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें एक पुलिस वाहन को रैंप पर स्टंट करते हुए दिखाया गया।
कैप्शन के साथ लिया उड़ता तीर पुलिस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, हम उड़ते नहीं हैं, हम मौके पर पहुंचते हैं। यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी कूल तो लग रहा था, लेकिन नेपाल पुलिस का यह स्वैग जल्द ही लोगों के निशाने पर आ गया।
पकड़ा गया कॉपी-पेस्ट का खेल नेपाल पुलिस की क्रिएटिविटी की पोल तब खुली जब यूजर्स को पता चला कि यह वीडियो पूरी तरह से कॉपी है। कुछ दिन पहले ही गुजरात पुलिस ने बिल्कुल ऐसा ही वीडियो साझा किया था, जिसमें संदेश दिया गया था कि पुलिस का काम हवा में उड़ना नहीं, बल्कि जनता तक तुरंत पहुंचना है।
नेपाल पुलिस ने बस गाड़ी का रंग बदलकर उसे अपना बताकर पेश कर दिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।
जनता ने उड़ाया मजाक नेपाल पुलिस के इस कॉपी-पेस्ट वाले वीडियो पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसा, माफ करना, क्या आपमें जरा भी क्रिएटिविटी नहीं है? भारतीय पुलिस की नकल क्यों कर रहे हैं?
वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म के मशहूर डायलॉग का सहारा लेते हुए लिखा, तुमसे ना हो पाएगा भैया, कॉपी कैट कहीं के। एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, थोड़ा तो दिमाग लगा लिया होता भाई, उड़ने चले थे और धड़ाम हो गए।
We Don t Fly,
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) October 19, 2026
We Respond... pic.twitter.com/KKf6AaWQ3T
गैंगस्टर के लिए साहब का सम्मान? पुलिस के खिलाफ भड़के अभिजीत दीपके
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: आंखों देखी गवाही में करण वीर मेहरा ने बयां किया खौफनाक मंजर
निकी प्रसाद का करिश्मा: अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर रचा इतिहास
गाड़ी हटा ओ आतंकवादी... : हरियाणा में श्रीनगर जा रही बस पर हमला, ड्राइवर ने बयां किया खौफनाक मंजर
हमले के बाद सामने आई टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर, शरीर पर दिखे गहरे जख्म
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CCTV में कैद हुई हमलावरों की साजिश, एक्टर के रूटीन पर थी पैनी नजर
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में कार पर बरसाईं गोलियां, बिश्नोई गैंग का नाम आने से हड़कंप
टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग: चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: बॉलीवुड में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
टाइगर पर फायरिंग: पिता जैकी श्रॉफ का पहला रिएक्शन, बोले- टाइगर ठीक है