उत्तर प्रदेश के भदोही से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ उसकी शिक्षिका ने कथित तौर पर बदसलूकी की, जिसके बाद बच्ची के हाथों में उसके ही बालों का गुच्छा निकल आया।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची रोते हुए अपने साथ हुई घटना का आपबीती सुना रही है। आरोप है कि जब बच्ची ने होमवर्क या पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया, तो शिक्षक (मनोज) ने आपा खो दिया। शिक्षक ने न केवल बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट की, बल्कि उसके बाल इतनी जोर से खींचे कि वे उखड़कर बच्ची के हाथों में आ गए।
स्कूल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल स्कूल को बच्चों के लिए दूसरा घर माना जाता है, जहाँ उन्हें ज्ञान के साथ सुरक्षा भी मिलनी चाहिए। इस घटना ने शिक्षकों के बर्ताव और स्कूली अनुशासन के नाम पर होने वाली प्रताड़ना पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 स्पष्ट रूप से स्कूलों में शारीरिक दंड और मानसिक प्रताड़ना को प्रतिबंधित करती है।
पुलिस और प्रशासन का रुख मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद भदोही पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच के लिए शिक्षा विभाग के साथ एक संयुक्त टीम बनाई गई थी। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक ने छात्रा के बाल पकड़े थे, जिससे वे टूट गए।
अभिभावकों ने नहीं की शिकायत हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बावजूद बच्ची के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। भदोही पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य ने संबंधित शिक्षक को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी दी है। बच्ची फिलहाल नियमित रूप से स्कूल जा रही है।
कानूनी स्थिति और चेतवानी भले ही परिवार ने शिकायत नहीं की है, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों के साथ शारीरिक हिंसा एक गंभीर अपराध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में कोई अतिरिक्त साक्ष्य सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह घटना हर स्कूल और शिक्षक के लिए एक सबक है कि अनुशासन के नाम पर बच्चों को प्रताड़ित करना न केवल अनैतिक है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है।
🚨 BHADOHI, UTTAR PRADESH : A Class 3 student at a private school in Bhadohi has allegedly accused her teacher of physical abuse, including beating her and pulling her hair. The allegations have raised concerns about student safety, and further details about official action are… pic.twitter.com/BVFSKc5STC
— indiainlast24hr (@indiain24hr) October 15, 2026
सुबह 4:30 बजे दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से मचा बवाल, हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
राजस्थान के 12 जिलों में आज खतरे की घंटी: आंधी-बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी
यश बॉस से सीखूंगा कन्नड़ , रामायण ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर का दिल जीतने वाला अंदाज
टेस्ला का कमाल: अब सड़क के साथ आसमान भी नापेगी आपकी कार, एलन मस्क ने दिखाई फ्लाइंग झलक
बिग बॉस 20: काजी तौकीर ने खोला राज, एकता कपूर का रॉकस्टार रोल ठुकराने पर कैसे बने विलेन ?
हवा में पलटी, फिर सुरक्षित लैंडिंग: टेस्ला की उड़ने वाली रोडस्टर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
नई नवेली रिव्यू: यामी गौतम की फिल्म पर बंटे दर्शक, किसी ने कहा बवाल , तो किसी को लगी फीकी
मैच फिक्सिंग का काला साया: टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलीसेविच पर 24 साल का प्रतिबंध, 2050 तक खेल से निष्कासन
मीटिंग और बातों को भूलने की चिंता खत्म! अमेज़न लाया बी सीरीज के दो स्मार्ट AI डिवाइस
ओवैसी का एलन मस्क को कड़ा संदेश: ‘मोदी के खिलाफ हूं, पर विदेशी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’