पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में है। बठिंडा और अमृतसर में जमीनों की विवादास्पद खरीद को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस मामले में ED ने मोहाली के एसएसपी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का खेल? आरोप है कि PCA द्वारा की गई जमीन की खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। ईडी की जांच के केंद्र में यह बात है कि क्या किसानों से सस्ती जमीन लेकर उसे ऊंचे दामों पर एसोसिएशन को बेचा गया और इस प्रक्रिया में भारी कमीशन या नकद लेनदेन का सहारा लिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले पर PCA अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
रवनीत बिट्टू का भगवंत मान सरकार पर तीखा प्रहार पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बिट्टू ने लिखा, भगवंत मान और उनकी जुंडली ने भगत सिंह की पगड़ी को भ्रष्टाचार का दाग लगा दिया है। ED ने जांच के आदेश दे दिए हैं और अब इन लोगों के बचने की कोई गुंजाइश नहीं है।
स्टेडियम के नाम पर 100 करोड़ की लूट रवनीत बिट्टू ने केवल जमीन खरीद ही नहीं, बल्कि क्रिकेट एसोसिएशन में कैश फॉर ट्रांसफर और स्टेडियम के नाम पर 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अमरजीत मेहता की तुलना विवादित रहे राजवीर घुम्मन से करते हुए कहा कि किसानों को ठगकर अमीरों की जेबें भरी गई हैं।
अगली कार्रवाई की तैयारी ED की इस चिट्ठी ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बिट्टू ने चेतावनी दी है कि केंद्र की जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले में शामिल सभी बड़े चेहरे बेनकाब होंगे और कानून का शिकंजा उन पर कसना तय है।
फिलहाल, मोहाली पुलिस और प्रशासन की ओर से अब इस पत्र के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
*#BREAKING | PCA ने चेक से भुगतान किया... फिर वापस कैश लिया ?@romanaisarkhan | @jagwindrpatial https://t.co/SMm0dUypVm #Punjab #PCAStadium #LandDeal #CorruptionAllegations #LatestNews #ED pic.twitter.com/n8WL5E1ZXt
— ABP News (@ABPNews) October 14, 2026
न्यायपालिका पर सवाल: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी, कहा- जजों को कानून की बुनियादी समझ नहीं
कीमो पॉल का पंजा , शाई होप का शतक; वेस्टइंडीज ने भारत को रौंदकर सीरीज की रोमांचक बराबरी
मैं आपको सलाह देता हूं... : राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी कड़ी चेतावनी
मुंबई एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, फैंस को किया नजरअंदाज; कप्तानी पर भी उठे सवाल
घर के चूल्हे में दिखा नागलोक , नजारा देख कांप उठे लोग
गौतम गंभीर का जन्मदिन: टीम इंडिया के मैच विनर कोच की नेटवर्थ और शानदार करियर का सफर
मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: 11.40 लाख रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दिव्यांगों के लिए बदले पेंशन के नियम
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का विरोध: लोगों ने पूछा- देश क्यों बर्बाद कर रहे हो?
BSNL का बड़ा धमाका: 2399 रुपये के प्लान में अब मिलेगी 380 दिनों की वैलिडिटी, जानें ऑफर की आखिरी तारीख
यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के 3 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बदली निष्ठा