फाजिल्का: पंजाब की फाजिल्का अनाज मंडी में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण लाखों क्विंटल अनाज पूरी तरह डूब कर बर्बाद हो गया है। इस तबाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई स्तब्ध है।
किसानों की आंखों में आंसू छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद पैदा की गई फसल को अपनी आंखों के सामने बर्बाद होते देख किसान बेबस नजर आ रहे हैं। अनाज की बोरियां पानी में तैर रही हैं। किसानों का साफ कहना है कि यदि मंडी में पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध होते, तो आज यह स्थिति नहीं आती।
प्रशासन की बड़ी लापरवाही किसानों ने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया है कि हर साल बारिश के दौरान मंडियों में जलभराव की समस्या होती है, लेकिन अधिकारी कोई ठोस समाधान नहीं निकालते। अव्यवस्था के कारण न केवल अनाज खराब हुआ है, बल्कि किसानों की आर्थिक कमर भी टूट गई है।
अंबाला में भी वही हाल यह समस्या केवल फाजिल्का तक सीमित नहीं है। हरियाणा के अंबाला सहित पंजाब की कई अन्य अनाज मंडियों में भी बारिश ने धान के स्टॉक को भारी नुकसान पहुंचाया है। हर जगह किसान बदइंतजामी की मार झेल रहे हैं।
आगे और बढ़ेगा संकट? मौसम विभाग (IMD) ने अंबाला समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 अक्टूबर तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। फाजिल्का में भी आगामी दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
लगातार खराब मौसम और बारिश की चेतावनी ने उन किसानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है, जिनका अनाज अभी भी खुले में पड़ा है। यदि प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए, तो नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
*#WATCH | Punjab: Flooding at the grain market in Fazilka damages lakhs of quintals of grain stored here. The grain market was flooded following rainfall. (11.10.2026) pic.twitter.com/T7U6Rx1rOX
— ANI (@ANI) October 12, 2026
बिग बॉस 20: काजी के आंसुओं ने पिघलाया सलमान खान का दिल, स्काउट OP को लगाई कड़ी फटकार
बिग बॉस 20 : सलमान खान का घर में चला चाबुक, स्काउट-यंग की क्लास से काजी का छलका दर्द
रूस-यूक्रेन युद्ध में एनर्जी सीजफायर : ट्रंप के इस बड़े फैसले से क्या बदलेगा?
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: तीसरे टी20 में तिलक वर्मा की बचकाना गलती, भारत का बड़ा स्कोर बनाने का सपना टूटा
INDIA गठबंधन की मुलाकात पर CJI का दो टूक जवाब: सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं, पर प्रोटोकॉल जरूरी
हिमाचल: नातिन के स्वागत में नाना ने रचाया इतिहास, बैंड-बाजे और रथ पर निकाली शाही सवारी
हवा में धुआं, मची अफरा-तफरी: चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, बाल-बाल बचे 150 यात्री
सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक अखाड़ा नहीं : INDIA गठबंधन के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
भरतपुर में खूनी संघर्ष: बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या
जिबूती तट पर बड़ा समुद्री हादसा: नाव पलटने से 139 प्रवासियों की मौत, बच्चों ने भी गंवाई जान