सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मोरू मिया नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि उसकी कुल 21 पत्नियां हैं। हैरानी की बात यह है कि बेहद गरीबी में जीवन जी रहे मोरू मिया को अपनी सभी पत्नियों के नाम तक याद नहीं हैं।
भीख मांगकर चलता है गुजारा आर्थिक रूप से बेहद तंगहाल मोरू मिया भीख मांगकर अपना और अपने परिवार का पेट भरता है। वह एक बहुत ही छोटे से कमरे में रहता है। इतने सीमित संसाधनों के बावजूद 21 शादियों का दावा लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है।
महिलाओं ने खुद किया प्रपोज, मैं मना नहीं कर पाया अपनी शादियों के बारे में बात करते हुए मोरू मिया ने एक अजीब तर्क दिया। उसका कहना है कि उसने आज तक किसी महिला को प्रपोज नहीं किया। महिलाएं खुद उसके पास शादी के प्रस्ताव लेकर आती थीं। उसे डर था कि मना करने पर वे बुरा मान जाएंगी, इसलिए उसने हर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
सिर्फ 8 पत्नियों के नाम ही याद इंटरव्यू के दौरान जब रिपोर्टर ने उससे सभी पत्नियों के नाम पूछे, तो मोरू मिया बुरी तरह फंस गया। उसने स्वीकार किया कि उसे अपनी सभी 21 पत्नियों के नाम याद नहीं हैं। फिलहाल उसे सिर्फ शीला, नरगिस, सेलिना, आालिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल के ही नाम याद हैं।
बारी-बारी से चलती हैं पत्नियां रूटीन के बारे में बताते हुए मोरू ने कहा कि वह जब भीख मांगने बाहर जाता है, तो उसकी पत्नियां बारी-बारी से उसके साथ जाती हैं। हालांकि, इन दावों की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कहानी इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर लोगों की खिंचाई मोरू मिया का यह दावा सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोग तरह-तरह की मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई इसे एक अविश्वसनीय कहानी बता रहा है, तो कोई यह सोचकर परेशान है कि एक भिखारी इतने बड़े परिवार का प्रबंधन आखिर कैसे कर पाता है।
For Meru Mia (35), it is a big problem to remember the names of his wives
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) October 6, 2026
Because he is married to 21 women, and he just remembers 8 of their names
He is a beggar, he earns his living from begging
Each day, he rotates schedules and takes one of his wives along with him while… pic.twitter.com/jtkXp9aWYr
कॉलेज कैंपस में दो छात्राओं का WWE जैसा दंगल, वीडियो वायरल
मर्दों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड मशीन देख चकराए लोग, पूछा- किस महापुरुष ने किया ये कारनामा?
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 5000 टी-20 रनों की लिस्ट में मचाई हलचल
दिल्ली अलर्ट: विरोध प्रदर्शन से थमी राजधानी, मेट्रो-बाजार और इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां
अहान पांडे के परिवार में शामिल हुईं अनीत पड्डा, अलाना के बेबी शावर में अनन्या संग बढ़ीं नजदीकियां
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का हुंकार: चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, पुलिस की पाबंदी के बीच गरमाई सियासत
विमान के अंदर से इंकलाब की गूंज: दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए CJP के नेता
क्या गिरफ्तारी पहले से थी तय? अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया अपना प्लान बी
दूध के डिब्बे जैसा डिजाइन और 18 घंटे का बैकअप: मार्केट में धूम मचाने आ रहे CMF के नए स्पीकर्स
ग्रैमी की रेस में धुरंधर 2 : रणवीर सिंह की फिल्म के 9 गानों ने मारी धमाकेदार एंट्री