थाईलैंड की रानी सुथिदा इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। उन्होंने 8 अक्टूबर को सूरत थानी में ग्रिपेन (Gripen) लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद राजा महा वजिरालोंगकोर्न ने उन्हें ग्रिपेन ऑर्डर गोल्डन पैच से सम्मानित किया।
एयर होस्टेस से रानी तक का सफर रानी सुथिदा का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 3 जून 1978 को जन्मी सुथिदा ने बैंकॉक की असम्पशन यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन आर्ट्स में पढ़ाई की। शाही जीवन में कदम रखने से पहले, उन्होंने साल 2000 में JAL एयरलाइंस और फिर 2003 से 2008 तक थाई एयरवेज के साथ फ्लाइट अटेंडेंट यानी एयर होस्टेस के तौर पर काम किया।
सैन्य शक्ति में बनीं पहचान एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने सुरक्षा के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने रॉयल सिक्योरिटी कमांड के तहत रॉयल गार्ड यूनिट में ऑपरेशंस स्टाफ ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपनी निष्ठा और कुशलता के दम पर 2017 तक वे राजा की डिप्टी चीफ एड-डी-कैंप और बाद में डिप्टी कमांडर के पद तक पहुंचीं। मई 2019 में राजा महा वजिरालोंगकोर्न के साथ विवाह के बाद उन्हें थाईलैंड की रानी घोषित किया गया।
1,100 से ज्यादा घंटों का उड़ान अनुभव रानी सुथिदा का विमानन के प्रति प्रेम नया नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मई 2010 में ही पायलट ट्रेनिंग पूरी कर ली थी। उनके नाम 1,188 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव दर्ज है। इसमें सेसना T-41, पिलाटस PC-9 और मूनी M-20M जैसे कई विमानों को वे पहले ही उड़ा चुकी हैं।
दुनिया की पहली रानी बनीं पायलट एक फाइटर जेट को अकेले उड़ाना रानी सुथिदा के लंबे पायलट करियर का सबसे साहसी अध्याय है। इसी के साथ वे दुनिया की पहली ऐसी रानी बन गई हैं, जिन्होंने एक लड़ाकू विमान (Fighter Jet) की कमान अकेले संभाली है। उनका यह सफर दिखाता है कि वे केवल एक शाही हस्ती नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित और निडर पायलट भी हैं।
The Queen of Thailand flew a fighter solo today, becoming the first and only queen in the world to pilot a fighter jet pic.twitter.com/I88eJH5Q32
— Interesting things (@awkwardgoogle) October 9, 2026
नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा: जाते-जाते बेटे मल्हार से कह गए वो 15 शब्द, जिसने तोड़ दिया सबका दिल!
क्या मायावती की तरह तनकर खड़े हो पाएंगे आकाश आनंद? इस वीडियो ने सबकुछ बता दिया
दिल्ली बनी किला : सीजेपी के प्रदर्शन से पहले राजधानी में आपातकाल जैसे हालात
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: रांची टी-20 में संजू सैमसन की जगह लेंगे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी!
तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा: बेडरूम में पत्नी को पुराने बॉयफ्रेंड से चैट करते पकड़ा था
शांति की मशाल: नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
रांची T20: संजू सैमसन पर क्यों कायम है टीम इंडिया का भरोसा? वैभव सूर्यवंशी को क्यों करना पड़ रहा है इंतजार?
कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं को उतारा गया
कच्छ में भीषण सड़क हादसा: रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के पास ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत
नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार मातम: पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने याद किए दोस्ती के किस्से