साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबे इंतजार के बाद टेस्ट सीरीज का बिगुल बज चुका है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर से डरबन के किंग्समीड ग्राउंड पर तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होगा। पूरे साढ़े आठ साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट खेल रही है।
रबाडा बाहर, नॉर्खिया पर भरोसा मैच से ठीक पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। टीम को अपने सबसे बड़े हथियार कगिसो रबाडा के बिना ही मैदान पर उतरना होगा। रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और फिलहाल अनफिट हैं।
उनकी जगह टीम ने एनरिक नॉर्खिया को मौका दिया है। अपनी घातक गति के लिए मशहूर नॉर्खिया पूरे 43 महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच मार्च 2023 में खेला था।
दो स्पिनरों का दांव साउथ अफ्रीका ने टीम संतुलन पर खास ध्यान दिया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी नॉर्खिया के साथ मार्को यानसन और ऑलराउंडर वियान मुल्डर संभालेंगे। वहीं, पिच की स्थिति को देखते हुए मेजबान टीम दो स्पिनरों—केशव महाराज और साइमन हार्मर—के साथ उतरने का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अभी तक अपनी प्लेइंग-11 का खुलासा नहीं किया है। कमिंस का कहना है कि वे पिच का अंतिम मुआयना करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, डेविड बेडिंगहम, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Dafabet First Test Playing XI vs Australia! 🚨#TheProteas Skipper Temba Bavuma announces the team set to take the field against Australia in the opening Test of the three-match series. 🇿🇦🏏#Unbreakable pic.twitter.com/WiZxw3OJaJ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
अलविदा नाना पाटेकर: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता
मैं कल रहूं या न रहूं... , नाना पाटेकर को 4 दिन पहले ही हो गया था अपनी मौत का अहसास?
सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर मिसाइल हमले से हड़कंप: भारतीयों के लिए जारी हुई रेड अलर्ट एडवाइजरी
ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन: माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और विप्रो समेत दिग्गज आईटी कंपनियां ब्लैकलिस्ट
अलविदा नाना: अभिनय का अन्ना और किसानों का मसीहा नहीं रहा, गोवा में हुआ निधन
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बवाल: मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, गरमाई सियासत
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार मचाएंगे धमाल? रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
क्या वैभव सूर्यवंशी बन पाएंगे टीम इंडिया के भविष्य? कपिल देव ने दी सावधानी की चेतावनी
माइक्रोसॉफ्ट पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड, पहले अमेरिकी, फिर विदेशी का संदेश
कानपुर में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग भांजी से दरिंदगी, सगे मामा ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप