प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन (लोकसेवक के रूप में) आज 25 साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की बागडोर संभालने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक, उनकी यह यात्रा एक चौथाई सदी की गौरवगाथा बन गई है।
दिल्ली के मंदिर में विशेष पूजा इस खास अवसर की शुरुआत पीएम मोदी ने आध्यात्मिक ढंग से की। उन्होंने नई दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ता रहे।
कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे देशभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेंगे। इस संवाद के जरिए वे अपने पिछले 25 वर्षों के अनुभवों को साझा करेंगे और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
बधाइयों का तांता प्रधानमंत्री को देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, पीएम मोदी ने खुद को समाज और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। 2001 से अब तक उनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
अविराम सेवा का संकल्प केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम की सराहना करते हुए कहा, 25 साल यानी एक चौथाई सदी। बिना थके, बिना रुके और बिना झुके देश की निस्वार्थ सेवा करना ही उनकी पहचान है।
पार्टी स्तर पर भी इस उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, संकल्प को सिद्धि में बदलना और देश को सर्वोपरि रखना ही मोदी जी का मूल मंत्र रहा है। यह 25 वर्षों का सफर 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने का संकल्प है।
गुजरात से शुरू हुआ यह सफर आज भारत को एक आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है।
आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। pic.twitter.com/ZPADyotAFk
हिंगोली में पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल मैनेजर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप
जब छोड़ने वाले थे क्रिकेट, पिता की एक सलाह ने नमन धीर को बना दिया टीम इंडिया का स्टार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का मोर्चा: 9 अक्टूबर को लखनऊ में होगा बड़ा प्रदर्शन, संजय सिंह का बड़ा ऐलान
IPL 2027: जहीर खान से लेकर रिकी पोंटिंग तक, इन 10 मास्टरमाइंड्स के भरोसे चमकेगी टीमों की किस्मत
ट्रेन में पिता की शर्मनाक हरकत देख महिला ने पूछा सवाल, मिला जवाब तो सन्न रह गई!
रणजी ट्रॉफी: बिहार का ऐलान, सकीबुल गनी संभालेंगे कमान; वैभव सूर्यवंशी की कमी खलेगी
भूटान के PM शेरिंग तोबगे ने मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार , खुलकर बयां किया अपना रिश्ता
नहीं थे दोनों हाथ: महिला कर्मचारी ने खुद खिलाया भोजन, वायरल वीडियो देख CM चंद्रबाबू नायडू ने किया सलाम
दिल्ली में बवाल: राहुल-प्रियंका हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंका, पुलिस और सांसदों में जबरदस्त झड़प
बर्फ की चादर और अटल टनल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिया दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का नजारा