कनाडा में खेली जा रही कनाडा सुपर60 लीग के सेमीफाइनल में एक दुर्लभ घटना सामने आई है। टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच खेले गए मैच में अमेरिकी तेज गेंदबाज अली खान द्वारा फेंकी गई एक बाउंसर ने दर्शकों और खिलाड़ियों को नियम समझने पर मजबूर कर दिया।
क्या हुआ मैदान पर? मैच के दौरान अली खान ने कीरोन पोलार्ड को एक खतरनाक बाउंसर फेंकी। गेंद इतनी तेज और ऊंची थी कि पोलार्ड उसे समझ नहीं पाए और डक (छोड़) कर दिया। गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्तानों के ऊपर से निकलकर बाउंड्री के बाहर जा गिरी। फैंस को लगा कि यह छक्का है, लेकिन अंपायर ने इसे वाइड करार देते हुए बल्लेबाजी करने वाली टीम को कुल 5 रन दिए।
नियमों का पेच: क्यों नहीं मिला छक्का? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के पीछे क्रिकेट के नियम 19 और 22 काम कर रहे थे:
कुल 5 रन कैसे बने? इस मामले में अंपायरों ने 4 रन बायल बाउंड्री के दिए और 1 रन वाइड का जोड़ा। इस प्रकार कुल 5 रन बैटिंग टीम के खाते में अतिरिक्त जुड़ गए।
टोरंटो सिक्सर्स ने मारी बाजी इस अनोखे वाकये के बावजूद मैच का रोमांच बरकरार रहा। टोरंटो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे। जबावी पारी में मिसिसॉगा मास्टर्स की टीम 121 रन ही बना सकी। टोरंटो सिक्सर्स ने 9 रन से यह मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया है।
First in my bloodline to see wide ball go for Six (6wd) pic.twitter.com/3NWky1KtpT
— Dinda Academy (@academy_dinda) October 5, 2026
गेंदबाज की सुपर-बाउंस : गेंद सीधे बाउंड्री के पार, फिर भी नहीं मिला छक्का!
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऋषभ पंत का बड़ा दांव, BCCI से की दो मैचों की खास डिमांड
रामायण के सेट पर भड़की भीषण आग, फिल्म सिटी में अफरा-तफरी का माहौल
इंटरव्यू से पहले पिता का दुलार: यूपी पीसीएस परीक्षा के दौरान वायरल हुआ पिता-पुत्र के प्रेम का यह भावुक वीडियो
6G युग में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत: सिंधिया का बड़ा एलान, स्टैंडर्ड टेकर से मेकर बनने की राह पर देश
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: अहंकार की सही जगह जेल है , अब सिर्फ 24 घंटे का वक्त
नोबेल पुरस्कार 2026: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस की दरार पर जेडीयू का तंज, कहा- बैठकें बहुत होती हैं, असर जीरो
खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा: छोटे पर्दे के अंडरडॉग से रियलिटी शो के किंग तक का सफर
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का गहराता रहस्य: सामने आया रसिक दुलारी का नया वीडियो