भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित विशाल गोपालक सम्मेलन को संबोधित किया। राज्य के 11 जिलों से आए करीब 35 हजार पशुपालकों की उपस्थिति में शाह ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ पशुपालन ही है।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने गोशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 101 करोड़ रुपये की राशि जारी की। साथ ही, उज्जैन में बनने वाले 255 करोड़ रुपये के मेगा डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन किया। अमित शाह ने कहा कि आज का यह आयोजन मध्य प्रदेश में आने वाली श्वेत क्रांति की आहट है।
सम्मेलन में पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भोपाल की लखपति गोपालक दीदी शशि बाई को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पांच लखपति दीदियों को पुरस्कृत किया। सरकार का लक्ष्य पशुपालन को महिलाओं की आय का मुख्य जरिया बनाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में वृंदावन गांव विकसित किए जाएंगे। इन गांवों में पशुपालकों के बीच प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी और विजेता को 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।
सरकार ने पशु कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गोमाता के लिए मिलने वाला दैनिक अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय कर दिया है। इसके अलावा, अपाहिज गायों के संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था और पशुओं के उपचार हेतु चलित अस्पतालों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सरकार सहकार से उत्पादन के मॉडल पर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य राज्य में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाना है। इस दौरान गृह मंत्री ने पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
*Bhopal, Madhya Pradesh: Union Home Minister Amit Shah attends the ‘Gopalak Sammelan’ as the chief guest, with Chief Minister Mohan Yadav in presence pic.twitter.com/s2ytPYRTv3
— IANS (@ians_india) October 3, 2026
LPU हिंसा का सच: उपद्रव में शामिल थे पिज्जा डिलीवरी बॉय, पुलिस ने 9 को दबोचा
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की रिलीज टली, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
भाई को कुछ आता हो या ना हो, फैशन सेंस कमाल का है : पीएम मोदी पर अभिजीत दीपके का तीखा हमला
मनाली की सड़कों पर महाजाम : लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, घंटों रेंगते रहे वाहन
विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड: 19वीं बार गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
प्रेमानंद महाराज का आश्रम फिर विवादों में: शिष्य की मौत के बाद तीन और लोग लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा
फ्लाईदुबई साजिश के हीरो कैप्टन स्मित: पीएम मोदी ने पूछा- इतनी हिम्मत कहां से आई?
बाली में अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ बड़ा हादसा: स्पाइन में फ्रैक्चर, सर्जरी के लिए मुंबई लाई गईं एक्ट्रेस
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शर्मनाक घटना: बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को डंडों से पीटा, तीन खच्चर संचालकों पर केस
परमाणु हमले की धमकी से दहला यूरोप: पुतिन बोले- नाटो ने हद पार की तो रूस पीछे नहीं हटेगा