बर्थडे बना यादगार जीत का दिन एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजी के लिए शुक्रवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 75 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की बाओ जियी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
चीन के किले में चीन को दी मात फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था, जहां लवलीना का सामना मेजबान चीन की बॉक्सर से था। लवलीना ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और जज ने सर्वसम्मति से उन्हें विजेता घोषित किया। यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय मुक्केबाजी की मजबूती को भी दर्शाती है।
मैरी कॉम की बराबरी की इस स्वर्ण पदक के साथ लवलीना एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बॉक्सर बन गई हैं। उनसे पहले दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में यह कारनामा किया था। लवनीना ने पिछली बार मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया।
पदक तालिका में भारत की छलांग लवलीना की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत मेडल टैली में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अब भारत की झोली में कुल 12 गोल्ड, 24 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल हो चुके हैं। इस जीत ने भारतीय दल के साथ-साथ पूरे देश में जश्न का माहौल पैदा कर दिया है।
बॉक्सिंग के अन्य मुकाबलों पर नजर भारतीय मुक्केबाजों ने इस बार एशियन गेम्स में अपना स्तर ऊंचा रखा है। अब सबकी निगाहें परवीन हुड्डा और अंकुश पांघल पर टिकी हैं, जो आज गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे। प्रिया घांघस, कपिल पोखरिया और नरेंद्र बेरवाल पहले ही ब्रॉन्ज के जरिए भारत की झोली में पदक डाल चुके हैं।
Asian Games: Lovlina Borgohain wins gold in women s 75 kg category after beating China s Bao Ziyi by a unanimous decision of 5-0 pic.twitter.com/JRja8i1fwI
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
शो में छलक आए आंसू, पिता की याद में रो पड़ीं इरीना तो धुन छेड़ बैठे तेज प्रताप
फ्लाईदुबई हमले के बाद पहली बार सामने आया कैप्टन स्मित मच्छार का वीडियो, मौत को मात देकर बचाई 180 लोगों की जान
174 जिंदगियों के रक्षक: कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा; प्रदर्शन की अनुमति नहीं
क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ गेंद छूने से नहीं होंगे आउट, ICC ने लागू किया नया नियम
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: 180 यात्रियों का मसीहा बना भारतीय पायलट, नेतन्याहू बोले- प्लेन क्रैश करना चाहता था हमलावर
खाकी पर हमला: पटना में गश्त कर रही महिला सब-इंस्पेक्टर को सरेराह जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुई वारदात
ODI World Cup 2027: शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला
सिनेमाघरों में द वन के लिए उमड़ी श्रद्धा: चप्पल उतारकर फिल्म देखने पहुंचे दर्शक, बाहर बंटा ठेकुआ
गांधी जयंती: बिहार सरकार का बड़ा मानवीय निर्णय, 44 कैदी होंगे रिहा