सऊदी के अस्पताल में भर्ती हैं स्मित फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार फिलहाल सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि उनकी हालत स्थिर है। रियाद और जेद्दा स्थित भारतीय मिशन लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
ट्रंप ने बताया हीरो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद के लिए चिल्लाने का साहस दिखाया। वह एक सच्चे हीरो हैं। वहीं, ट्रंप ने हमलावर को-पायलट को या तो आतंकवादी या फिर सिरफिरा करार दिया है।
नेतन्याहू की नजर में सच्चा नायक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मच्छार को सलाम किया है। उन्होंने कहा, चाकू से हमले के बाद भी उन्होंने सह-पायलट का मुकाबला किया और 174 यात्रियों की जान बचाई। स्मित एक सच्चे नायक हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
क्या था फ्लाइट के अंदर का मंजर? दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था। विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिरने लगा, लेकिन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर का सामना किया। अंततः, यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान की तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बाल-बाल टला बड़ा हादसा इस साहसी कदम के चलते आसमान में होने वाला एक बड़ा आतंकी हादसा टल गया। घटना में दोनों पायलट घायल हुए, लेकिन सभी 170 से अधिक यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। स्मित मच्छार की इस बहादुरी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।
BREAKING: President Trump says the co-pilot who allegedly stabbed the captain of an Israel-bound Flydubai jet was perhaps a terrorist or perhaps a whack job.
— Fox News (@FoxNews) September 30, 2026
Trump says the badly wounded captain still managed to open the cockpit door and scream for help.
In a way he was a… pic.twitter.com/osmdBm0tSp
वेब सीरीज देखकर प्लंबर ने बचाई 174 लोगों की जान, हवा में टला बड़ा हादसा
बेंगलुरु में ऑटो चालक की गुंडागर्दी: दो युवतियों के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
आसमान में मौत का साया: भारतीय पायलट की सूझबूझ से बची 174 यात्रियों की जान, कॉकपिट में हुआ था खूनी खेल
शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संकट, स्थानीय लोगों ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
शाहजहांपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: मंदिर के तख्त से बांधकर दो साधुओं को जिंदा जलाने का आरोप
राज शामानी को मिला अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड 2026 , युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मिली बड़ी पहचान
IND vs WI: टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, वनडे टीम से बाहर होने की कगार पर ये 4 गेंदबाज
मीराबाई चानू का एशियन गोल्ड का सपना पूरा: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने की मुलाकात, सिल्वर जीत रचा इतिहास
डेढ़ साल का इंतजार: शव नहीं मिला तो पितृपक्ष में बेटे के पुतले का किया अंतिम संस्कार
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, गोल्ड के लिए अब चीन से होगी महाजंग