दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का थप्पड़ कांड अब और गहरा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को केवल मारपीट से आगे बढ़ाकर सबूत मिटाने (Evidence Tampering) का गंभीर मोड़ दे दिया है।
FIR की मांग और फोन छीनने का आरोप AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा ने न केवल साहिब नामक 22 वर्षीय युवक को थप्पड़ मारा, बल्कि उसके हाथ से मोबाइल भी छीन लिया। भारद्वाज का दावा है कि उस फोन में PWD विभाग के भ्रष्टाचार से जुड़े अहम सबूत रिकॉर्ड हो रहे थे।
भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश भारद्वाज ने कहा कि मौके पर मौजूद विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की खराब गुणवत्ता साबित करने के लिए उसे हाथ से उखाड़कर दिखाया था। इसके बावजूद, मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर सवाल उठाने के बजाय उस भ्रष्टाचार को डिफेंड किया और सबूतों को नष्ट करने के उद्देश्य से युवक का फोन अपने कब्जे में ले लिया।
वीडियो से खुला राज प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया। AAP का दावा है कि वीडियो में स्पष्ट है कि मंत्री के पास वह फोन नहीं था, लेकिन घटना के बाद उन्होंने जबरन साहिब से मोबाइल छीन लिया। सौरभ भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि यह केवल मारपीट का मामला नहीं, बल्कि कानूनी अपराध है जिसमें सबूत नष्ट करने की धाराएं भी जुड़नी चाहिए।
अब आगे क्या करेगी आम आदमी पार्टी? AAP ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि यदि प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो पार्टी सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही, आज पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के दफ्तर जाकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करेंगे।
स्वतंत्र ऑडिट की मांग पार्टी ने यह भी मांग रखी है कि तिलक नगर में जिस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, उसकी गुणवत्ता की जांच सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) जैसी किसी स्वतंत्र विशेषज्ञ एजेंसी से कराई जाए, ताकि विभाग की पोल खुल सके।
भाजपा के थप्पड़बाज मंत्री प्रवेश वर्मा ने न सिर्फ एक Gen Z पर हाथ उठाया, बल्कि अपने विभाग के भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की।
— AAP (@AamAadmiParty) September 30, 2026
मामला सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं है, बल्कि Evidence Tampering तक पहुंच चुका है।
सुनिए, AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष @Saurabh_MLAgk जी को। pic.twitter.com/NgWw9iSGkg
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर का खूंखार कमांडर मूसा ढेर
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में गोल्डन निशाने से भारत का ऐतिहासिक धमाका, चीन को दी मात
लश्कर का कातिल कमांडर फौजी मूसा ढेर: बडगाम एनकाउंटर में खत्म हुआ आतंक का बड़ा अध्याय
राज्यसभा का रण: सपा के दांव से हैरान सियासी गलियारे, धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन निशाना: 3 शेरनियों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन को चटाई धूल
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का जलवा, एक ही दिन में जीते दो गोल्ड और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
अरब सागर में बड़ा प्रहार: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
मौत की पटरियों पर दौड़ पड़ी थी महिला, स्टेशन मास्टर की फुर्ती ने बचाई तीन जिंदगियां
अब प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं: दिल्ली में बदले GRAP के नियम, पहले चरण से ही सख्ती
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर: लश्कर का खूंखार आतंकी हाशिम मूसा ऑपरेशन कोराग में खत्म