भारतीय नौसेना अपनी मारक क्षमता को अभूतपूर्व विस्तार देने की तैयारी में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि इस साल नौसेना के बेड़े में 18 नए युद्धपोत शामिल किए जाएंगे। यह भारतीय नौसेना के इतिहास में एक ही साल में किया गया अब तक का सबसे बड़ा विस्तार है।
स्वदेशी तकनीक का दम ये सभी युद्धपोत भारतीय शिपयार्ड में तैयार किए गए हैं। इनमें आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट शामिल हैं, जो सतह पर युद्ध, एयर डिफेंस और एंटी-सबमरीन ऑपरेशन में सक्षम हैं। हाल ही में कमीशन किए गए जहाजों में 75% से अधिक पुर्जे स्वदेशी हैं, जो रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं।
2035 तक 200 जहाजों का लक्ष्य नौसेना का मुख्य लक्ष्य 2035 तक अपने बेड़े में 200 से अधिक युद्धपोत शामिल करना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का स्वदेशी इकोसिस्टम अब वैश्विक मानकों को टक्कर दे रहा है। उन्होंने नौसेना को निर्देश दिया है कि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अब भारत को अन्य मित्र देशों को भी युद्धपोतों का निर्यात करना चाहिए।
वैश्विक स्तर पर बढ़ती धाक भारतीय युद्धपोतों की तैनाती अब दक्षिण चीन सागर से लेकर अटलांटिक महासागर तक महसूस की जा रही है। भारत ने खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में फर्स्ट रिस्पॉन्डर और पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित किया है। ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा के तहत भारतीय नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट में मर्चेंट वेसल्स की सुरक्षा सुनिश्चित कर अपनी ऑपरेशनल तत्परता का लोहा मनवाया है।
आर्थिक सुरक्षा के लिए समुद्री ताकत जरूरी भारत अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों का 90% समुद्री रास्तों से आयात करता है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि आर्थिक स्थिरता के लिए समुद्री सुरक्षा अनिवार्य है। विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में नौसेना की भूमिका अहम है। इसके लिए समुद्री मॉनिटरिंग आर्किटेक्चर को और भी अधिक आधुनिक और एनालिटिकल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
Addressed the Indian Navy Commanders Conference at Nausena Bhawan in New Delhi today.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 29, 2026
The ongoing Operation Urja Suraksha has once again demonstrated the Indian Navy s professionalism and operational readiness to protect our energy supply lines and national interests.
The… pic.twitter.com/ds7m5Y8z5x
एशियन गेम्स 2026: भारतीय तीरंदाजों का ऐतिहासिक कारनामा, वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी कोरिया को हराकर कटाया ओलंपिक का टिकट
14 दिन के मासूम का सौदा: 2 लाख में बिका, फिर 5 लाख में हुआ खेल, माता-पिता समेत 6 गिरफ्तार
यह आदमी मॉन्स्टर है... : सुंदर पिचाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
पटना गोलीकांड: 5 लाख की सुपारी और पुरानी रंजिश, पूर्व पार्षद पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर मूसा को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
3,000 करोड़ की ड्रग्स, समंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड का सर्जिकल स्ट्राइक और बेनकाब हुई पाकिस्तान की नापाक चाल
एशियन गेम्स 2026: ट्रैक पर दौड़ी भारत की बेटियां, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
यूसमर्ग में सुरक्षाबलों का प्रहार: मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
EPFO ने बढ़ाई वेतन सीमा: अब PF और पेंशन का गणित समझें, सितंबर की सैलरी पर क्या होगा असर?
फिल्मी अंदाज में 40 किमी तक कार की छत पर लटके रहे सिपाही, सीएम ने की बहादुरी की तारीफ