पटना: राजधानी पटना की सड़कें मंगलवार को हजारों अभ्यर्थियों के नारों से गूंज उठीं। परिचारी संघ के बैनर तले जुटे हजारों अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारी अपनी लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
जेपी गोलंबर पर पुलिस का घेरा जैसे ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी खींचतान देखी गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, दंगा नियंत्रण टीम और वाटर कैनन तैनात किए गए हैं।
2023 से है नियुक्ति का इंतजार अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2023 में परिचारी के 9,799 पदों के लिए आवेदन किया था और 2024 में परीक्षा भी दे दी है। इसके बावजूद, अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वे पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
आमरण अनशन और बिगड़ती तबीयत प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन का रास्ता चुना है। लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने की खबर है, जिन्हें आनन-फानन में फोल्डिंग पर लिटाकर स्थल से बाहर ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आर्थिक तंगी और अनिश्चितता के कारण वे बेहद परेशान हैं।
आर-पार की लड़ाई का ऐलान परिचारी संघ के प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक सरकार उनकी नियुक्ति पर कोई ठोस फैसला नहीं लेती। फिलहाल, जेपी गोलंबर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अडिग हैं। पुलिस किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है।
*पटना: गांधी मैदान में परिचारी संघ के हजारों अभ्यर्थियों ने 9,799 पदों पर रुकी भर्ती को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. हाथों में तिरंगा लिए जब अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने बढ़े, तो पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग और वाटर कैनन लगाकर उन्हें रोका. वर्ष 2023 के फॉर्म और… pic.twitter.com/1ZO2yNZJq1
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 29, 2026
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला रिले टीम का स्वर्णिम प्रदर्शन, विथ्या रामराज और उनकी चौकड़ी ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलाया पांचवां स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026: बारिश ने छीना खेल का रोमांच, सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल और समीकरण तैयार
इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक: क्या अखिलेश यादव ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने साफ की स्थिति
क्या 2027 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे विराट कोहली? जानें अब कितने मैच खेल सकते हैं किंग कोहली
रीयल-लाइफ सिंघम : तस्करों को पकड़ने के लिए 40 किलोमीटर तक कार की छत पर लटके रहे सिपाही
ऐतिहासिक खिलाफत हाउस पर वारिस पठान ने जड़ा ताला: कब्जे की जंग में वक्फ बोर्ड और खिलाफत कमेटी आमने-सामने
# कल का मौसम: किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां मिलेगी राहत? IMD का ताजा अपडेट
गोल्डी बराड़ पर FBI का शिकंजा: मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट: कैसे तय होती है दुनिया के टॉप अपराधियों की सूची? जानें पूरी प्रक्रिया और कड़े नियम