रेसलिंग की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व WWE और AEW स्टार बेंजामिन सैटर्ली, जिन्हें रेसलिंग की दुनिया में पैक (Pac) के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 40 साल की उम्र में उनके अचानक निधन से फैंस और साथी रेसलर्स गहरे सदमे में हैं।
AEW ने जारी किया आधिकारिक बयान ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है। संस्था ने अपने पोस्ट में कहा, AEW को यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का निधन हो गया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं।
दो दिन पहले ही रिंग में दिखे थे पैक पैक का निधन इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि वे पूरी तरह सक्रिय थे। उन्होंने इसी 26 सितंबर को हुए AEW All Out इवेंट में एंड्राडे के खिलाफ एक जोरदार मुकाबला लड़ा था। मैच के दौरान हमेशा की तरह उनकी फुर्ती और हाई-फ्लाइंग मूव्स फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहे थे, किसी को यकीन नहीं था कि यह उनका आखिरी मैच साबित होगा।
शानदार रहा करियर का सफर इंग्लैंड के न्यूकैसल के रहने वाले पैक ने 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2012 से 2018 तक WWE में रहते हुए उन्होंने नेविल के रूप में जबरदस्त पहचान बनाई। इस दौरान उन्होंने दो बार क्रूजरवेट चैंपियनशिप, एक बार NXT चैंपियनशिप और दो बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
AEW में रचा था इतिहास 2019 में AEW से जुड़ने के बाद पैक की लोकप्रियता और बढ़ गई। वे AEW के इतिहास के पहले ऑल-अटलांटिक चैंपियन बने। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड ट्रियोज चैंपियनशिप भी जीती। रेसलिंग रिंग में उनकी कलाकारी और आक्रामक शैली उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाती थी।
फिलहाल, पैक के निधन का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। महज 40 साल की उम्र में एक बेहतरीन एथलीट का यूं चले जाना रेसलिंग इतिहास के लिए एक बड़ी क्षति है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
All Elite Wrestling is saddened to announce the passing of Benjamin Satterley, aka Pac. A native of Newcastle upon Tyne, England, Satterley began his wrestling career in 2004 and went on to perform for wrestling organizations all over the world, captivating fans with innovative… pic.twitter.com/uqzO371t2V
— All Elite Wrestling (@AEW) September 28, 2026
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए
हाथ मरोड़ा, थप्पड़ मारे : PWD मंत्री पर युवक से मारपीट का आरोप, FIR के लिए भटक रहा पीड़ित
प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में नया मोड़: पीड़ित पर पहले से दर्ज है गंभीर मारपीट का केस
थप्पड़कांड पर दिल्ली का सियासी पारा हाई: AAP का DCP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भारी हंगामा
हापुड़ का चटनी संग्राम : ब्रेड पकौड़े के साथ गलत चटनी मिली तो सरेबाजार फटे कपड़े, जमकर चले लात-घूंसे
हिमाचल: नई कार का मुंह मीठा मांगने वाले ASI पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर हुए लाइन हाजिर
रोहित शर्मा बाल-बाल बचे: बस से उतरते समय अचानक फिसलकर गिरे हिटमैन , विराट का रिएक्शन वायरल
बैंक हड़ताल टली: इस हफ्ते ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, जानिए कब खुलेंगे आपके बैंक
दादा, आपके अधूरे सपने पूरे करना ही मेरा संकल्प : अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
उज्जैन की शाही मस्जिद पर बवाल: पथराव के बाद आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात