प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, जनगणना, स्वच्छता और भारत की सांस्कृतिक विरासत जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में सीरियल ब्लास्ट होना आम बात हो गई थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में करारा जवाब देने में सक्षम है।
जनगणना प्रक्रिया पर अपडेट देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी ज़रूर साझा करें।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आंवला अब वहां की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग की करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
पीएम ने खेल के क्षेत्र में टैलेंट हंट अभियान पर जोर दिया। उन्होंने हॉकी कोच राजिंदर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों के उन बच्चों को तराशना ज़रूरी है जहां आधुनिक सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि भारत का खेल प्रदर्शन निरंतर बेहतर हो, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को खोजना अनिवार्य है।
2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के संदर्भ में पीएम ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं, नशा मुक्त युवा अभियान के तहत उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों के खिलाफ संकल्प लेने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। आने वाले दिनों में इस अभियान के तहत हेल्थ कैंप और मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने गुजरात के मोढेरा गांव को देश का पहला सोलर गांव बताया। इसके साथ ही उन्होंने राजा भीमदेव प्रथम के साहस को याद करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर का बार-बार पुनर्निर्माण भारत के अदम्य जज्बे का प्रतीक है। इसके अलावा, पीएम ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राष्ट्र और संस्कृति के प्रति उनके योगदान को याद किया।
*#MannKiBaat | Today, around 100 units related to amla processing are operating in Pratapgarh, with women associated with Self-Help Groups also playing a major role: PM @narendramodi said during the 138th episode of Mann Ki Baat.
— DD News (@DDNewslive) September 27, 2026
Watch LIVE: https://t.co/bZLEuMNzID@PMOIndia… pic.twitter.com/CnTJrNS89G
मोटी लिखे ब्लाउज पर तेजप्रताप ने मारा ऐसा तंज, स्वरा भास्कर का जवाब सुन सब रह गए दंग!
आज की टॉप 10 खबरें: ट्रंप-ईरान तनाव से लेकर बैंक हड़ताल और UP में रेड अलर्ट तक
वृंदावन: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला खून से सना ग्राइंडर
यूपीआईटीएस 2026: ग्रेटर नोएडा में व्यापार की धूम, दूसरे दिन ₹450 करोड़ से ज्यादा के सौदों पर मुहर
LPU में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न पर बवाल: हाईवे जाम, पुलिस की कार्रवाई शुरू, यूनिवर्सिटी ने दावों को नकारा
पिन लिया, हेलमेट थमाया और पैसेंजर को छोड़ खुद निकल पड़ा रैपिडो ड्राइवर!
भारी बारिश से यूपी बेहाल: 10 की मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
बाप से भी दो कदम आगे: 13 साल के ईसा बट्ट ने 20 छक्कों के साथ ठोके 279 रन
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!
9,000 में आलीशान कमरा और ढेर सुविधाएं! बेंगलुरु के युवक का दिमाग क्रैश , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन