सोशल मीडिया पर एक गरीब बच्चे और एक मकान मालिक की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि इंसानियत आज भी जिंदा है और छोटे से बदलाव से किसी का भविष्य संवर सकता है।
क्या था पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, एक बच्चा रोज रात के करीब 8 बजे एक मकान के बाहर आकर चुपचाप बैठ जाता था। वह करीब 20 मिनट तक अपने मोबाइल में व्यस्त रहता और फिर बिना किसी से कुछ कहे वापस चला जाता था। यह सिलसिला रोज चलता था।
CCTV से खुला राज मकान मालिक को शुरुआत में इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक दिन जब उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपने घर के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, तो उन्हें वह बच्चा दिखाई दिया। फुटेज से साफ हुआ कि बच्चा वहां मौजूद Wi-Fi रेंज का इस्तेमाल कर रहा था। उस बच्चे के पास शायद अपना रिचार्ज कराने के पैसे नहीं थे, इसलिए वह इंटरनेट के लिए इस जुगाड़ का सहारा ले रहा था।
दूरी बनाने के बजाय दिखाई दरियादिली आमतौर पर लोग ऐसी स्थिति में पासवर्ड बदल देते या बच्चे को डांटकर भगा देते, लेकिन इस मकान मालिक ने जो किया, वह मिसाल बन गया। उन्होंने कहा, अगर बच्चा रोजाना 1-2 GB डेटा इस्तेमाल कर भी रहा है, तो इसमें बुराई ही क्या है? इससे उसका कोई नुकसान नहीं हो रहा है।
इंसानियत की हो रही तारीफ मकान मालिक ने न केवल बच्चे को वहां बैठने से नहीं रोका, बल्कि Wi-Fi का पासवर्ड भी नहीं बदला। उन्होंने बच्चे की मजबूरी को समझा और उसे बिना किसी कड़वाहट के इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत दी।
इस कहानी के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोग मकान मालिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह कहानी दिखाती है कि किसी जरूरतमंद की छोटी सी मदद समाज में कितना सकारात्मक संदेश फैला सकती है।
ये गरीब लड़का रोज रात यहां 8 बजे आता और वहां लगभग 20 मिनट बैठ Mobile use कर वापस चला जाता।
— BHUMI (@Bhumika_2024) September 25, 2026
कल शाम मकान मालिक ने Cctv cemara चेक किया तो पता चला ये गरीब लड़का Wi-Fi उपयोग कर रहा है।
मालिक बोला, लड़का 1,2GB उपयोग कर रहा है, तो क्या फर्क पड़ जाएगा, पास पैसे नहीं थे, इसलिए recharge… pic.twitter.com/0sMZEEI4cr
आतंकी देश मुझसे सवाल पूछ रहा... : UN में जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिखाया आईना
बर्थडे बना मातम: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस बनकर आए दरिंदों ने की हैवानियत
जिनपिंग-ट्रंप की दोस्ती पर पुतिन का बड़ा बयान, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस ने साफ की अपनी स्थिति
भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहला वनडे मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे उठाएं मुकाबले का आनंद
न्यूयॉर्क में नई धुरी: नवाज शरीफ से मिले बांग्लादेशी पीएम, क्या दक्षिण एशिया में बदलेगा समीकरण?
मेक इन इंडिया के 12 साल: प्रोडक्शन पावरहाउस बना भारत, हर सेक्टर में दिखा बड़ा बदलाव
अब एक कॉल पर मिलेगी खेती की हर समस्या का समाधान, यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
क्या विनोद कांबली वृद्धाश्रम में ले रहे हैं सहारा? वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक
एशियन गेम्स 2026: क्या जापान फिर देगा भारत को कड़ी टक्कर? क्वार्टर फाइनल का समीकरण तैयार
अखिलेश यादव का ऑफर : बीजेपी नेताओं से बोले- कम दाम में मेरा रथ ले जाओ