कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीईसी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। दीपके ने चेतावनी दी कि यदि इस समय सीमा के भीतर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो पार्टी देशभर में उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीन मांगें रखी हैं:
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया। दीपके ने दावा किया कि सीईसी का पद संभालने के बाद से ही हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के वोट प्रतिशत को प्रभावित करने की रणनीति अपनाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए गए।
पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास ने बताया कि देशभर में 13 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। पार्टी ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे दिल्ली में जंतर-मंतर 2.0 आंदोलन शुरू करेंगे। यह आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के राज्यों और शहरों में चुनाव आयोग के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संस्थान में अलग-अलग राय होना एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इस विवाद ने अब विपक्षी दलों को भी लामबंद कर दिया है, जिससे चुनावी पारदर्शिता पर बहस तेज हो गई है।
If CEC Gyanesh Kumar doesn’t resign in 48 hours, we will start a nationwide agitation.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) September 24, 2026
Gyanesh Kumar Isteefa Do! pic.twitter.com/mzsU8i5pft
UNSC में भारत की एंट्री का बढ़ा दम: पुर्तगाल ने वैश्विक मंच पर की जोरदार वकालत
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: देश भर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दागे गए वॉटर कैनन
अब डॉक्टर का पर्चा होगा हिंदी में: ब्रजेश पाठक का बड़ा फैसला
रविवार 27 सितंबर: बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच फंसा पेच
वायरल वीडियो: कुत्ते को बनाया राइड पार्टनर , रोलरब्लेड्स पर सड़क नापते बच्चे का स्वैग देख दंग रह गए लोग
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भारी बारिश ने बदला कार्यक्रम, CM योगी ने आवास से किया नमन
पटना की सड़कों पर हंगामा: कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाया पानी, पप्पू यादव भी भींगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सड़क संग्राम : देश भर में इस्तीफे की मांग, कई शहरों में पुलिस का लाठीचार्ज और वाटर कैनन
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर योगेंद्र यादव समेत 40 हिरासत में
द वन (The Vvaan) रिव्यू: रहस्य, रोमांच और आस्था का ऐसा संगम, जो दर्शकों को आया पसंद