विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बेहद आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। सहनी ने कहा कि अगर उन्हें कानूनी तौर पर एक खून माफ होता, तो वह सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते।
लोकतंत्र को कुचलने का आरोप पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को सरेआम कुचला जा रहा है। सहनी का कहना है कि देश के 140 करोड़ लोगों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
चुनाव आयोग को बताया भाजपा का आयोग मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग अब पूरी तरह से भाजपा का आयोग बन चुका है। उन्होंने बंगाल और बिहार के पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए धांधली का दावा किया और कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने कृत्यों पर शर्म आनी चाहिए।
2029 में जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार अपनी धमकी को आगे बढ़ाते हुए सहनी ने कहा कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और ज्ञानेश कुमार जेल जाने वाले पहले शख्स होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तमाम लोग जो इस खेल में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
क्यों दिया गया ऐसा बयान? मुकेश सहनी का यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूची और नामांकन प्रक्रिया से जुड़े कई फैसलों पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए थे।
संविधान का हवाला देकर दी सफाई विवाद बढ़ने पर सहनी ने अपनी बात को तर्क देते हुए कहा कि वह संविधान को मानने वाले व्यक्ति हैं, इसलिए उन्होंने कानून हाथ में नहीं लिया। लेकिन उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्षी दलों और चुनाव आयोग पर किए गए इस निजी और हिंसक हमले पर सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
Patna, Bihar: VIP chief Mukesh Sahni, referring to his statement about Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, says, “Certainly, I said that if the Constitution of the country allowed us one murder to be forgiven, then we would shoot Gyanesh Kumar. Because at present, he is… pic.twitter.com/EvYe93h03d
— IANS (@ians_india) September 24, 2026
बिहार में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम: मंत्री का बड़ा दावा - यह सरकार को बदनाम करने की साजिश
IND vs WI: तिरुवंतपुरम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश, जानें कब और कहां देखें पहला वनडे
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल!
आतंकवादी देश मुझे सिखाएगा? : पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर का करारा प्रहार
द वन (Vvaan) रिव्यु: बिहार की छठ पूजा और खौफनाक लोककथाओं का ऐसा मेल, थिएटर में मच गया धमाल
द वन रिलीज: तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म पर बंटी जनता, किसी को मिस्ट्री पसंद आई, तो कोई बोला फीकी
रामदेव और बृजभूषण की सीजफायर : चार साल पुराने विवाद का ऐसे हुआ सुखद अंत
जब ट्रंप के जोक पर शी जिनपिंग नहीं रोक पाए हंसी, बाइडेन के ऑटोपेन का उड़ाया मजाक
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में ईरान से महामुकाबला, स्क्वैश में पाकिस्तान के खिलाफ जंग; देखें 26 सितंबर का पूरा शेड्यूल
अलविदा मुश्ताक खान: मशहूर एक्टर का अंतिम संस्कार, बेटी की सिसकियों से गमगीन हुआ माहौल