जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शातिर महिला द्वारा रियल एस्टेट बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने प्यार और मदद के नाम पर बिल्डर से 20 लाख रुपये की वसूली की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह खुद अपने ही जाल में फंस गई।
ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट बिल्डर सार्थक सिंह की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और एक डांस प्रोग्राम के जरिए उमरिया की रहने वाली पूजा रैदास से हुई थी। बिल्डर ने बताया कि महिला अक्सर अपनी पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगती थी। इंसानियत के नाते बिल्डर उसकी मदद करता रहा, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह जान-पहचान उसे भारी पड़ेगी।
मदद का सिलसिला जल्द ही ब्लैकमेलिंग में बदल गया। आरोपी महिला ने बिल्डर पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब बिल्डर ने इनकार किया, तो महिला ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। काफी मोलभाव के बाद 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
परेशान होकर बिल्डर ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक सोची-समझी रणनीति बनाई और बिल्डर के जरिए महिला को गोपालबाग स्थित एक होटल में पैसे लेने के लिए बुलाया। रविवार को जैसे ही पूजा रैदास होटल पहुंची और बिल्डर से 2.50 लाख रुपये कैश लेकर अपने बैग में रखे, सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस ने महिला के बैग से बरामद की गई पूरी रकम जब्त कर ली है। आरोपी पूजा रैदास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हनीट्रैप गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
*लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, आज मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही कनपटे सेक दिए
— Rajbir Singh Rohilla (@Rajbirrohilla) September 21, 2026
अब मोहतरमा को गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा… pic.twitter.com/4vHH8BLcR1
वो सिर्फ डॉग्स नहीं, हमारे साथी थे : केरल पुलिस ने बाडी और कामी को दी नम आंखों से विदाई
158.40 करोड़ में बदलेगी पटना की सूरत: पूर्वी पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति, बनेगी नई फोरलेन सड़क
लालबागचा राजा के दर पर किंग खान : शाहरुख ने परिवार संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
वैभव सूर्यवंशी की अधूरी ख्वाहिश: क्या जापान के खिलाफ श्रेयस अय्यर देंगे मौका?
7 दिनों में मांगें माफी, वरना जाएंगे जेल: निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव को भेजा लीगल नोटिस
लव गुरु अवतार में ओवैसी: बोले- बीवी की आंखों में देखकर कहें आई लव यू माय डियर
मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट? IRGC की अमेरिका को दो टूक- हम लंबे संघर्ष के लिए तैयार
ओडिशा में टेक्स्टबुक छपाई घोटाला: 380 करोड़ की गड़बड़ी पर सरकार की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश
दिल्ली तक गूंजी हनुमान अंश की सफलता, गृह मंत्री अमित शाह ने टीम से की मुलाकात
लालबागचा राजा: सुहाना की नाक पर लगा सिंदूर, शाहरुख ने पिता बनकर ऐसे संभाला