ब्रिटेन के टेलफोर्ड शहर में शुक्रवार शाम को एक खौफनाक वारदात सामने आई। मेडले के कोर्ट स्ट्रीट इलाके में एक अज्ञात हमलावर ने ट्रैवल टेलफोर्ड की बस में सवार सिख ड्राइवर पर बर्बर हमला किया। आरोपी ने न केवल ड्राइवर के साथ मारपीट की, बल्कि बस को हाईजैक कर सड़कों पर कई गाड़ियों को टक्कर भी मारी।
टिकट मशीन से हमला और दाढ़ी खींची सामने आए वीडियो में हमलावर बस के केबिन में जबरन घुसते हुए दिख रहा है। आरोपी ने पहले टिकट मशीन उखाड़कर ड्राइवर पर हमला किया, उसके बाद उनकी दाढ़ी नोची और सिर से जोरदार वार (हेडबट) किया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। घायल ड्राइवर फोन की गुहार लगाता रहा, जबकि महिलाएं हमलावर को रोकने की मिन्नतें करती रहीं।
बस हाईजैक कर रॉन्ग साइड दौड़ाई ड्राइवर को बेबस करने के बाद आरोपी स्टीयरिंग सीट पर बैठ गया और बस को लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बस को रॉन्ग साइड दौड़ाया, जिससे रास्ते में कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर मौजूद लोग खौफ में आकर इधर-उधर भागने लगे।
10 मिनट में पुलिस ने दबोचा सूचना मिलते ही मैलिंसगेट थाने की हथियारबंद पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी कॉल के महज 10 मिनट के भीतर 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर लूटपाट और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी के उद्देश्यों की जांच कर रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर आरोपी के यमन का नागरिक होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बचा गनीमत रही कि इस घटना में सिख ड्राइवर को केवल मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उन यात्रियों और राहगीरों की तारीफ की, जिन्होंने इस मुश्किल स्थिति में ड्राइवर की मदद की। सुपरिंटेंडेंट एडवर्ड हैंकॉक्स ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला करार दिया है।
मजीठिया ने की सख्त कार्रवाई की मांग शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे पगड़ी और धार्मिक पहचान पर हमला बताते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में नस्लवाद के लिए जगह नहीं है। मजीठिया ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील की है कि वे इस मामले को ब्रिटिश सरकार के समक्ष उठाएं और विदेशों में रहने वाले सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
🚨SHOCKING | Accused stole a bus after assaulting a Sikh bus driver and pulling his beard in Telford, UK. He then drove on the wrong side of the road and crashed into multiple vehicles; arrested pic.twitter.com/2iu3S6zwdg
— The Tatva (@thetatvaindia) September 19, 2026
तिहाड़ से खुला काला जठेड़ी का गेट: जुड़वां बेटियों के नामकरण के लिए 6 घंटे की पैरोल, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
सूखे की मार: शरद पवार ने सीएम फडणवीस को पत्र लिख 9 बिंदुओं पर की तुरंत कार्रवाई की मांग
एशियन गेम्स 2026: शेफाली वर्मा का तूफान, 49 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक!
22 मिनट का सफर, ₹9,580 का बिल: नॉर्वे में भारतीय पर्यटक को लगा तगड़ा झटका
क्या 23 सितंबर को पेट्रोल पंप पर बंद रहेगा UPI? इंडियन ऑयल ने सच की तस्वीर की साफ
19 गेंदों में 37 रन: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़े T20I क्रिकेट के दो बड़े रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत का धमाकेदार आगाज, शूटिंग में 2 सिल्वर के साथ क्रिकेट फाइनल में एंट्री
राहुल गांधी के कार्यक्रम में मजाक पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
एशियन गेम्स 2026: शेफाली की आतिशी सेंचुरी से भारत फाइनल में, अब श्रीलंका से होगा खिताबी मुकाबला
DUSU चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी का जलवा, छात्रों के बीच बढ़ी पकड़