बॉलीवुड का लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। आलीशान बंगलों और सुपरकारों के बाद, अब बी-टाउन में Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत में बिक्री शुरू होने से पहले ही यह फ्लैगशिप फोन बॉलीवुड सितारों के हाथों में चमकता नजर आया है।
रितेश देशमुख ने अपने नए iPhone 18 Pro Max की तस्वीर फैंस के साथ साझा की। फोटो में वे नए ग्लेशियर ब्लू कलर में नजर आए। पोस्ट पर फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जहां एक यूजर ने बड़े लोग लिखकर चुटकी ली, वहीं एक्ट्रेस ज़रीन खान ने भी इस फोन को पाने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी।
जहां ब्लू शेड की चर्चा है, वहीं जेनेलिया देशमुख का दिल इसके नए बरगंडी वेरिएंट पर आ गया है। यह गहरा और प्रीमियम शेड बी-टाउन की पहली पसंद बन गया है। नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना भी इसी रंग के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं, जिससे यह कलर अब ट्रेंड में है।
जैसे ही मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित Apple स्टोर पर बिक्री शुरू हुई, विक्की कौशल ने भी वहां पहुंचकर फैंस को चौंका दिया। एक्टर को अपने लेटेस्ट प्रो मॉडल को चेक करते और स्टोर पर मौजूद फैंस के साथ सेल्फी लेते देखा गया। विक्की की मौजूदगी ने लॉन्च का उत्साह दोगुना कर दिया।
देशभर के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु में रिटेल स्टोर्स के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। भारत में iPhone 18 Pro (256GB) की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max के लिए ग्राहकों को 1,79,900 रुपये चुकाने होंगे।
इससे पहले कैलिफोर्निया के स्टीव जॉब्स थिएटर में हुए ग्रैंड ग्लोबल लॉन्च इवेंट में भी भारतीय चमक देखने को मिली थी। पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने इस एक्सक्लूसिव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोनों सितारों ने Apple के शीर्ष अधिकारियों के साथ नए डिवाइसेस का अनुभव साझा किया था।
*#WATCH | Mumbai | Actor Vicky Kaushal seen taking selfies and checking features of Apple iPhone 18 Pro at Apple showroom at Bandra Kurla Complex pic.twitter.com/6npeOSvuWG
— ANI (@ANI) September 18, 2026
दिल्ली में दिखा ऐप्पल फीवर : iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए रात भर कतार में डटे रहे लोग
अगर मुझे कुछ हुआ तो CM मान और DGP जिम्मेदार : बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला
दिल्ली की सड़कों पर फिर दिखा खौफ: बुजुर्ग ने बाइक को कई मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सुभासपा को बड़ा झटका: तीन बार के विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी का निधन
टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार: अफगानिस्तान को धूल चटाकर भारत ने बनाया जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड
140 किलो के जायंट का कहर: 16 गेंदों में 49 रन कूटकर टीम को फाइनल में पहुँचाया
फिजी में HIV का विस्फोट: नेशनल इमरजेंसी लागू, भारत से मांगी गई मदद
अफरीदी के पास फर्जी रैली के लिए फ्यूल नहीं बचा... , पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सऊदी अरब पर हमला तो पाकिस्तान भी लड़ेगा जंग, शरीफ बोले- मक्का-मदीना के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
वर्ल्ड टॉप 10: अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा, iPhone 18 Pro का जलवा और उधमपुर में 2 आतंकी ढेर