आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की स्थिति अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। देश का खजाना खाली होने के बाद अब सरकार ने ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आपातकालीन प्लान लागू कर दिया है। शहबाज सरकार के नए फरमान ने देश भर में हड़कंप मचा दिया है।
बाजारों और मॉल पर समय की पाबंदी बिजली और ईंधन की खपत कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त समय-सीमा तय कर दी है। राजधानी इस्लामाबाद समेत देश भर में अब दुकानें, बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9:00 बजे तक ही खुलेंगे। मैरिज हॉल को रात 10:00 बजे तक बंद करना होगा, जबकि रेस्टोरेंट और कैफे के लिए रात 11:00 बजे तक का समय तय किया गया है।
सरकारी फिजूलखर्ची पर सर्जिकल स्ट्राइक सरकार ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों के ठाठ-बाट पर सीधे कैंची चला दी है। बजट घाटे को कम करने के लिए सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने के कड़े फैसले लिए गए हैं:
ऑनलाइन होंगी बैठकें यात्रा खर्च बचाने और समय की बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि दूसरे शहरों के अधिकारियों को बुलाने के बजाय अब सभी महत्वपूर्ण चर्चाएं और बैठकें वीडियो कॉल (ऑनलाइन) के जरिए की जाएंगी।
शादियों में एक डिश का नियम आम जनता की शादियों में होने वाली भारी फिजूलखर्ची पर भी सरकार ने शिकंजा कसा है। नए नियमों के मुताबिक, अब शादी समारोहों में मेहमानों को परोसे जाने वाले मेन्यू को सीमित कर दिया गया है। अब शादी में सिर्फ एक डिश परोसने की ही इजाजत होगी।
पाकिस्तान का यह मितव्ययिता प्लान दर्शाता है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस कदर गिर चुका है कि सरकार के पास ईंधन आयात करने के लिए भी पैसे की भारी किल्लत है। सवाल यह है कि क्या ये प्रतिबंध पाकिस्तान को आर्थिक भंवर से बाहर निकाल पाएंगे या कंगाली का दौर अभी और लंबा चलेगा।
PAKISTAN IN BIG TROUBLE 😭
— qpzm news (@qpzmnews) September 17, 2026
Islamabad shops, markets and malls must now close by 9 PM, while marriage functions are limited to a single dish.
The government has also cut fuel allocations for official vehicles by 50%, banned vehicle purchases and restricted foreign travel amid a… pic.twitter.com/Yyu8mcwgpM
अलीगढ़ में दिनदहाड़े करणी सेना नेता की पिटाई: विवादित टिप्पणी के बाद सड़कों पर मचा बवाल
INS कोलकाता बनाम PNS हुनैंन: अरब सागर में भिड़ंत ने खोली दोनों युद्धपोतों की असलियत
रील के लिए दरिंदगी: हाथ बांधकर मासूम पर बरसाए कोड़े, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
बिजनेस क्लास के पैसे लिए, इकोनॉमी में बिठाया: एयर कनाडा पर बुरी तरह भड़के गिप्पी ग्रेवाल
जन्मदिन पर पुतिन का संदेश: मोदी का योगदान अतुलनीय, भारत-रूस साझेदारी को नई ऊंचाई दी
सट्टेबाजी के आरोपों में घिरे मोहम्मद रिजवान: लाहौर हाई कोर्ट से बड़ा झटका, करियर पर मंडराया संकट
मिग-29 क्रैश का झूठा वीडियो: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का सच जानकर रह जाएंगे दंग
क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का दौर? रेस में पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार, पिता संजीव ने कहा- मेरा बेटा तैयार है
IND vs AFG: क्लीन स्वीप के इरादे से दिल्ली में उतरेगी टीम इंडिया, क्या अफगानिस्तान तोड़ पाएगा हार का सिलसिला?