तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा बुधवार (16 सितंबर, 2026) को अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर में उस समय विवादों और हंगामे के बीच घिर गईं, जब उनके काफिले पर अंडे फेंके गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अंडे फेंकने का आरोप महुआ मोइत्रा ने एक्स पर कई वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उनकी बैठक के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, बीजेपी के पदाधिकारियों ने मेरी मीटिंग को घेर लिया और मेरे निकलते ही मुझ पर अंडे फेंके।
न्यायपालिका पर तंज सांसद ने वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, जस्टिस दत्ता, माई लॉर्ड, आज मैं आधिकारिक रूप से आजाद भारत में एक सांसद और स्वतंत्रता सेनानी दोनों हूं। जैसा कि आपने सलाह दी थी, मैंने अंडों का सामना वैसे ही किया जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियों का किया था।
पुलिस की मौजूदगी पर सवाल वायरल वीडियो में महुआ को पुलिस की मौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए सुना जा सकता है। जब भीड़ उनके वाहन की ओर बढ़ रही थी, तब उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि उनके सामने यह सब कैसे हो रहा है। हालांकि, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बाद में उन्हें सुरक्षित कार में बिठाकर वहां से रवाना किया।
जय तृणमूल के नारे घटना के दौरान महुआ का आक्रामक रुख भी देखने को मिला। जब कुछ लोग उनकी कार के पीछे दौड़ रहे थे, तब उन्होंने कार के अंदर से जोर-जोर से जय तृणमूल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने अपने ड्राइवर को भी खिड़की के शीशे नीचे रखने का निर्देश दिया।
पुलिस से कार्रवाई की मांग महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस और डीजीपी को टैग करते हुए कहा कि उपद्रवियों के चेहरे वीडियो में साफ दिख रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, आप निश्चित रूप से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे। हर चेहरा पहचान में आ रहा है।
बीजेपी की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल ला दिया है।
Justice Dipankar Datta - MiLord I am officially both an MP in independent India & a freedom fighter today! BJP office bearers (NOT public) surrounded my mtng & pelted eggs as I left. Thank you MiLord for upholding our Constitutional protections. pic.twitter.com/FQHwSQUgD6
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 16, 2026
मक्का पर ड्रोन हमले से खलबली: भारत ने जताई गंभीर चिंता, सऊदी ने हूतियों को दी रेड लाइन की चेतावनी
क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए शरीर में ज़हर घोल रहा पाकिस्तान? अलर्ट जारी
जेम्स रोड्रिगेज का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा, कोलंबियाई युग का अंत
नेपाल में बाढ़ के मलबे से निकला नोटों का खजाना , हैरान रह गई राहत टीम
अखिलेश यादव के दफ्तर पर आत्मदाह की धमकी, सपा की राष्ट्रीय सचिव ने दिया इस्तीफा
दुबई से ऑपरेट हो रहा था पंजाब का ड्रग सिंडिकेट: 27 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार
सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत 3 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन
विजय सेतुपति का बिग बॉस में बयान, क्या सीएम थलापति विजय पर था निशाना? मचे बवाल के बाद मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
मिर्जापुर के मुन्ना भैया का नया अवतार: OTT पर रिलीज हुई वेटिंग है , टिकट घोटाले की परतें खोलेगी ये सीरीज
मोदी का 76वां जन्मदिन: सेवा पखवाड़ा से यूपी में मिशन 2027 की बिसात, 13 मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी