दिलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन की खिताबी जीत के बाद कप्तान ईशान किशन और उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत सुर्खियों में है। ईशान किशन ने टीम की जीत में 15 वर्षीय वैभव के योगदान और उनके DRS रिव्यूज को लेकर मजेदार टिप्पणी की है।
इंटरनेट पर क्यों छाया 15 साल का वैभव? फाइनल मुकाबले के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कप्तान ईशान किशन को DRS लेने के लिए मनाते हुए दिखे और वह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। इस घटना ने फैंस का दिल जीत लिया और वैभव की गेम-अवेयरनेस की हर जगह चर्चा होने लगी।
ईशान का मजाकिया अंदाज: पूरा क्रेडिट ले गया बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईशान किशन ने हंसते हुए वैभव की टांग खिंचाई की। ईशान ने कहा, ये रिव्यू का पूरा क्रेडिट खुद ले लेता है। हालांकि मैं खुद भी रिव्यू लेने वाला था, लेकिन ये आकर बोल देता है और फिर इंटरनेट पर सब वैभव-वैभव करने लगते हैं। यह बहुत अच्छा है कि उसने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
वैभव का शानदार पलटवार कप्तान की इस बात पर वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाई। उन्होंने ईशान को सेमीफाइनल मैच की याद दिलाई, जब ईशान चोट के कारण मैदान से बाहर थे और टीम की कमान वैभव संभाल रहे थे। वैभव ने तुरंत पूछा, जब आप फील्ड से बाहर थे, तब रिव्यू कौन ले रहा था? यह भी तो बता दीजिए।
क्या वैभव हैं भविष्य के कप्तान? ईशान किशन ने वैभव की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने माना कि वैभव एक नेचुरल लीडर हैं। ईशान ने कहा, शायद भविष्य का कप्तान? देखते हैं आगे क्या होता है। ईशान ने यह भी बताया कि कमेंटेटर्स ने भी मैदान पर यह सलाह दी थी कि अगर रिव्यू लेना है, तो ईशान को वैभव के पास जाना चाहिए।
मैदान के बाहर भी जुगलबंदी ईशान किशन ने अपने जूनियर साथी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा, उम्मीद है कि वह आगे और भी खतरनाक खिलाड़ी बनेगा। यह उसकी पहली या आखिरी उपलब्धि नहीं है, वह भविष्य में ऐसे कई और मैच जिताएगा। इस बातचीत ने दोनों के बीच के अच्छे तालमेल को साफ तौर पर दर्शाया।
When the Captain and Vice-Captain meet, you can expect a whole lot of fun and banter! 😄
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 11, 2026
A wholesome chat between Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi post East Zone s memorable #DuleepTrophy triumph 🏆👏 - By @jigsactin #EZvSZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/3kRQC6pVT4
मालिक बिजी हुआ तो डोगेश भाई ने संभाला खेत, सिंचाई करते वीडियो ने जीता लोगों का दिल
अब QR कोड की छुट्टी: UPI का Tap & Pay फीचर करेगा बिना इंटरनेट पेमेंट, जानें कैसे
ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी के साथ होगी अहम द्विपक्षीय बातचीत
किताब, कार और कदमताल: दिल्ली में मोदी-पुतिन की जुगलबंदी ने बढ़ाया कूटनीतिक तापमान
इंग्लैंड के खिलाफ पाक ओपनर्स का फ्लॉप शो : दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए सलामी बल्लेबाज
क्या कांग्रेस चाहती है कि कश्मीरियों को जेल भेजें? : वंदे मातरम् पर उमर अब्दुल्ला का तीखा प्रहार
टीम इंडिया में मची खलबली: फिजियो कमलेश जैन ने दिया इस्तीफा, क्या वाकई सब कुछ ठीक है?
26 साल बाद ढहा शिमला में कांग्रेस का किला: भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लहराया परचम
अक्षय और सैफ की हैवान ने जीता दर्शकों का दिल: क्राइम थ्रिलर का चला जादू
BSNL का धमाकेदार ऑफर: 40 रुपये से कम में पाएं 20GB डेटा, इंटरनेट की रफ्तार में नहीं आएगी कमी