रायबरेली में सरकारी मदद की आस में पहुंचे एक गरीब परिवार का सामना उस वक्त एक दरिंदे से हो गया, जब क्षेत्रीय लेखपाल ने मदद की रिपोर्ट लगाने के बदले में शर्मनाक मांग कर दी। लेखपाल ने महिला से कहा, काम करवाना है तो अपनी बेटी को मेरे पास भेज दो। इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
लालगंज तहसील क्षेत्र का यह पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। परिवार सरकारी मदद पाने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार सविता के पास पहुंचा था। लेखपाल ने पहले तो रिपोर्ट लगाने के लिए पैसों की मांग की, लेकिन जब गरीबी का हवाला देते हुए महिला ने असमर्थता जताई, तो लेखपाल ने अपनी हवस का प्रदर्शन करते हुए बेटी को पास भेजने की घिनौनी शर्त रख दी।
बेटी के साथ इस कदर की अभद्रता से भड़का परिवार न्याय की उम्मीद लेकर एसडीएम के पास पहुंचा। पीड़ितों का आरोप है कि एसडीएम ने मामले की गंभीरता को समझने के बजाय उन पर हंसना शुरू कर दिया। एक जिम्मेदार अधिकारी की इस संवेदनहीनता ने परिवार का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि योगी जी के राज में कानून और इंसानियत दोनों दम तोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब प्रशासन खुद अपराधियों की ढाल बन जाए, तो आम जनता न्याय के लिए किसके पास जाए?
मामला तूल पकड़ता देख प्रशासन हरकत में आया है। अब पूरे प्रकरण की जांच लालगंज के क्षेत्राधिकारी (CO) सुजीत राय को सौंपी गई है। सीओ का कहना है कि निर्देशों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई तय होगी। फिलहाल, आरोपी लेखपाल की गिरफ्तारी और आरोपी एसडीएम पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
*योगी जी के राज में कानून और इंसानियत दोनों दम तोड़ रहे हैं, और रायबरेली से सामने आया यह मामला इस बात का सबसे खौफनाक सबूत है!
— UP Congress (@INCUttarPradesh) September 10, 2026
गरीबी से टूटे परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार सविता ने मदद की रिपोर्ट लगाने के एवज में जो शर्मनाक मांग रखी, वह किसी भी… pic.twitter.com/xUzbJ0Tpas
प्रधानमंत्री मोदी और प्रिंस रहीम आगा खान की मुलाकात: भारत के साथ विकास साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती
AI 80s ट्रेंड का सियासी बुखार: सोशल मीडिया पर भिड़े BJP और कांग्रेस, एक-दूसरे पर जमकर कसे तंज
ट्रेन की बर्थ बनी डाइनिंग टेबल, महिला ने तसले से परोसा चिकन-चावल; मचा बवाल
13 साल का सूखा खत्म: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का नया चैंपियन
बाढ़ का दंश झेल रहे बच्चों के लिए राहत शिविर बना स्मार्ट क्लास , मनोरंजन के साथ पढ़ाई भी जारी
गरबा विवाद: अमृता फडणवीस का तीखा पलटवार, बोलीं- मुझे पॉलिटिकल वाइफ बताकर किया जा रहा ट्रोल
कश्मीरी पंडितों को आतंकी संगठन ULC की खुली धमकी, ट्रांजिट कॉलोनियों को बताया इजरायली मॉडल
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी: जसप्रीत बुमराह समेत 3 दिग्गज फिट, एक खिलाड़ी बाहर
एशिया कप फाइनल में भारत का डंका: बांग्लादेश को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया
पाकिस्तान को मिल गया नया वकार युनिस : 143 की रफ्तार और जो रूट का शिकार, कौन हैं यह अनजान गेंदबाज?