चुनाव आयोग द्वारा देशभर में चलाए जा रहे स्पेशल इंटेसिव रिव्यू (SIR) पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। योगेंद्र यादव ने दावा किया है कि उनका पूर्व अनुमान सच साबित हुआ है और वोटर लिस्ट से 11.5 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने की आशंका है।
योगेंद्र यादव का बड़ा दावा योगेंद्र यादव ने कहा है कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि SIR प्रक्रिया के तहत करीब 10 करोड़ नाम हटाए जा सकते हैं। अब जबकि सभी राज्यों के ड्राफ्ट उपलब्ध हैं, अंतिम आंकड़ा 11.5 करोड़ के पार जाता दिख रहा है। यादव ने इसे चुनावी लोकतंत्र की नींव को बदलने की कोशिश करार दिया है और पूरी प्रक्रिया के सार्वजनिक ऑडिट की मांग की है।
अजहरुद्दीन बोले- सुधार नहीं, नाम हटाने का खेल तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 94 करोड़ वोटर थे, जो अब घटकर 80.7 करोड़ रह गए हैं। उन्होंने पूछा, क्या चुनाव आयोग यह कहना चाहता है कि 13.3 करोड़ वोटर अमान्य हैं? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
चिदंबरम का पश्चिम बंगाल मॉडल पर तंज कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नाम हटाए जाने के खिलाफ लाखों अपीलें दायर की गईं। हैरान करने वाली बात यह रही कि जजों ने 82,782 अपीलों में से 91% यानी 75,433 लोगों के नाम वापस वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश दिया।
वोटिंग के अधिकार पर संकट चिदंबरम ने चिंता जताई है कि लगभग 7 लाख अपीलें अभी भी लंबित हैं। इन अपीलों के निपटारे में सालों लग सकते हैं, और जब तक ये मामले लंबित हैं, प्रभावित नागरिक वोट डालने के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित रहेंगे। विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है और पूरी SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
We calculated that a nationwide SIR could lead to a deletion of up to 10 crore names. No one believed us. Now that draft lists are available for all states, the final figure is likely to exceed 11.5 crore. With each phase, SIR has worsened and the proportion of deletions have… pic.twitter.com/nitZyQYrCw
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 9, 2026
पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू में तैयार हुआ आधुनिक स्टेडियम, निखरेगी पहाड़ी युवाओं की खेल प्रतिभा
एमी विर्क पर हमले की खबरों का सच: पिता ने बताया पूरा माजरा, बोले- सब सुरक्षित हैं
लद्दाख में पर्यटन की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार: 8 महीनों में ही टूटा पिछले साल का आंकड़ा
एशियन गेम्स 2026 से पहले नागोया में जलप्रलय, 400 खिलाड़ियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
डेब्यू मैच में मचाया गदर: जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, रचा इतिहास
पाकिस्तान का बड़ा बदलाव दांव: हार से आहत टीम में 3 डेब्यू टैलेंट को मौका
वंदे मातरम पर घमासान: कांग्रेस की नसीहत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का पलटवार, BJP ने बताया नई मुस्लिम लीग
अंतरिक्ष में एक क्लिक पर नहीं मिलता जवाब: सुनीता विलियम्स ने खोलीं स्पेस लाइफ की चुनौतियां
गरबा में नो एंट्री पर घमासान: वीएचपी के फरमान से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, अमृता फडणवीस ने जताई असहमति
GGSIPU इंडक्शन प्रोग्राम: करियर की दौड़ से बाहर निकलें, बदलाव का वाहक बनें छात्र - मंत्री आशीष सूद