भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में बल्ले से कोहराम मचा दिया है। ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए दोहरा शतक (203 रन) जड़ दिया है।
ईशान किशन ने एक बेहद संयमित लेकिन आक्रामक मैराथन पारी खेली। उन्होंने पिच पर डेढ़ दिन से ज्यादा का समय बिताया और साउथ जोन की मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप का डटकर सामना किया। ईशान की इस बल्लेबाजी ने तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है।
ईशान ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 270 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 74.91 का रहा, जो टेस्ट फॉर्मेट के हिसाब से बेहद प्रभावशाली है। मोहम्मद सिराज जैसे बड़े गेंदबाजों के सामने भी ईशान बिल्कुल नहीं घबराए और मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले।
ईशान ने अपनी पारी की नींव पहले दिन ही रख दी थी। उन्होंने 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 135 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे दिन भी उन्होंने लय बरकरार रखी और 150 के आंकड़े को पार करते हुए अंततः 203 रन बनाकर एक यादगार पारी खेली।
ईशान का बखूबी साथ कुमार कुशाग्र ने निभाया। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए कुशाग्र ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 132 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली। कुशाग्र ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। इन दोनों की बदौलत ईस्ट जोन ने फाइनल में बेहद मजबूत स्थिति बना ली है।
फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआती विकेटों के बाद ईशान और कुशाग्र की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया है। अब साउथ जोन के सामने न केवल ईस्ट जोन के विशाल स्कोर की बराबरी करने की चुनौती है, बल्कि मैच में वापसी करने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
💯 for Ishan Kishan 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style 💥
The East Zone captain leading from the front with a superb knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
गुनहगार कोई भी हो नहीं बचेगा: तमिलनाडु विधानसभा में दहाड़े CM विजय, पुलिस को दी कड़ी नसीहत
ईशान किशन का विस्फोटक दोहरा शतक: 31 साल बाद दलीप ट्रॉफी में हुआ बड़ा चमत्कार
पाकिस्तानी क्रिकेट में भूचाल: क्या फोन जब्ती और खिलाड़ियों की घर वापसी मैच फिक्सिंग की ओर इशारा है?
दही-हांडी फोड़ने पहुंचा बंदर , सोशल मीडिया पर बोले लोग- साक्षात हनुमान जी पधारे हैं!
सत्य निकेतन हादसा: मलबे से 7 शव बरामद, लापरवाही पर मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस
6 साल जेल में रहे, फिर भी नहीं सीख पाए मराठी; संजय दत्त के बयान पर मची चर्चा
सहारनपुर मस्जिद विवाद: मलबे के नीचे दबा था प्राचीन कुआं, ASI की जांच से खुलेगा इतिहास का रहस्य
हवा में इंजन से बहा तेल, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर टला बड़ा हादसा
मलबे में दबे छात्र की 11 सेकंड की मौत से जंग : वीडियो कॉल से मांगी मदद, थर्रा उठा दिल्ली का सत्य निकेतन
नम आंखों से दी विदाई: बराकर नदी में प्रवाहित की गईं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियां