नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत के ढहने से हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
हादसे की जड़ में लापरवाही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हादसा इमारत के मालिक की घोर लापरवाही का परिणाम है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुरानी इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से उसके पिलर कमजोर हो गए थे, जिसके चलते अचानक पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
बगल की खतरनाक इमारतें होंगी ध्वस्त सीएम रेखा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि केवल यह बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि इसके आसपास स्थित अन्य खतरनाक इमारतों की भी पहचान की जा रही है। एहतियात के तौर पर ठीक पीछे वाली इमारत को खाली करवा लिया गया है और उसे जल्द ही गिरा दिया जाएगा। सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए कॉलेज हॉस्टल में रहने का इंतजाम किया है।
अब अनिवार्य होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने सख्त नीति बनाने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि अब दिल्ली में पीजी, नर्सिंग होम, स्कूल और सार्वजनिक उपयोग वाली सभी इमारतों के लिए समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा। इनके बिना किसी भी इमारत में व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तय मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि केवल बिल्डिंग मालिक ही नहीं, बल्कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, जिन सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत या देखरेख में कमी रही है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आज ही उनके खिलाफ सख्त विभागीय जांच शुरू की जा रही है।
प्रशासन के कड़े निर्देश:
फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर है।
#WATCH | Delhi: Satya Niketan building collapse | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, This is a truly tragic incident resulting from the building owner s negligence. It was a very old structure, and the pillars collapsed because the basement had become waterlogged; the entire… pic.twitter.com/UN6buelVR7
— ANI (@ANI) September 7, 2026
बिग बॉस 20: बाप पर मत जा... काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच तीखी बहस
स्कॉर्पियो पार्किंग का जुगाड़ : चोरी के डर से मकान की छत पर चढ़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल
शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक: आद्य क्रांतिवीर उमाजी नाईक को सीएम फडणवीस ने किया नमन
चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप: एक घंटे के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
हनुमान अंश की बंपर सक्सेस के बाद अब बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में मचेगा तहलका!
अमृतसर एयरपोर्ट पर मंडराए संदिग्ध ड्रोन: 7 उड़ानों का रूट बदला, मचा हड़कंप
जेल में बिताए 6 साल, फिर भी फेल : संजय दत्त ने मराठी न बोल पाने पर दिया मजेदार जवाब
चांद पर अब साथ होंगे भारत और अमेरिका: NASA ने ISRO को मून बेस प्रोग्राम के लिए भेजा न्योता
सत्य निकेतन हादसा: फरार मालिक पर कसा पुलिस का शिकंजा, जारी हुआ लुकआउट नोटिस
जेल में भी गुजराती ही याद रही : संजय दत्त ने मराठी न बोल पाने पर मंत्री के सामने खोली अपनी पोल