जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान छात्रा के पिता पर हुए हमले के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दबाव बना था।
पुलिस से बचने के लिए बदला ठिकाना सूत्रों के अनुसार, मामला सुर्खियों में आने के बाद भारद्वाज दिल्ली से निकलकर बुलंदशहर के नैथला गांव जा छिपा था। पुलिस की आहट मिलते ही उसने वहां से बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए उसे धमेड़ा नारा गांव के पास दबोच लिया।
POCSO और SC/ST एक्ट का जुड़ा नया एंगल इस मामले में कानूनी शिकंजा और कस गया है। सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग से जुड़ी शिकायतों के बाद पुलिस ने भारद्वाज पर POCSO एक्ट के तहत नया FIR दर्ज किया है। वहीं, पहले से चल रहे मामले में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने हत्या के प्रयास (BNS धारा 109) से जुड़ी धाराओं को भी शामिल किया है।
वायरल वीडियो से मचा था बवाल पूरा विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि उसने छात्रा निष्ठु आजाद के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ दिया और राजनीतिक संबंधों के चलते वह अब तक आजाद घूम रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया और धरातल पर विरोध तेज हो गया।
CJP का प्रदर्शन और पुलिस का 72 घंटे का वादा शुक्रवार को CJP (सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनके साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थीं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि वीडियो कबूलनामे के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पुलिस ने 72 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी को ट्रेस कर लिया गया।
चोट के दावों की जांच जारी वायरल वीडियो में आरोपी ने संजय कुमार को गंभीर चोट पहुंचाने और टांके लगने का दावा किया था, जबकि पुलिस ने इसे शुरुआती जांच में साधारण चोट बताया था। अब पुलिस इन दावों और मेडिकल रिकॉर्ड्स का मिलान कर रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि घटना कितनी गंभीर थी।
फिलहाल क्या है स्थिति? कानूनी तौर पर भारद्वाज को अभी हिरासत में लिया गया है। औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें नाबालिग को धमकी देने और भड़काऊ बयानों से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच की जाएगी।
*Meet BJP s Hindutva icon, Swatantra Bharadwaj.
— D (@Deb_livnletliv) September 3, 2026
He openly boasts about cracking open the skull of a young girl s father at Jantar Mantar.
He then threatens the girl too.
Says Muslim girls are Mullanis who are infatuated with him.
Still he will roam free in New India 🤦 pic.twitter.com/FrHOeIPMsA
दिल्ली-NCR में मौसम का तांडव: 17 राज्यों में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
विमान में हिंसक हुआ यात्री, टेप से बांधकर काबू किया गया; अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगी प्रार्थना
विज्ञापन में मां को तलाशता बछड़ा: वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले साउथ अफ्रीका के ल्हुआन-ड्रे, टी20 में रचा इतिहास!
पहले पढ़ाई करें, फिर बोलें : स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने साधा निशाना
सहारनपुर मस्जिद विवाद: कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट , प्रशासन की कार्रवाई पर गरमाई सियासत
TMC की अंदरूनी जंग: कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा, गृह मंत्रालय से जांच के आदेश
मिर्जापुर: द मूवी में बाउजी और बीना भाभी के बोल्ड सीन ने मचाया तहलका, फैंस बोले— शेर बूढ़ा नहीं हुआ
मौसम का मिजाज: अल नीनो की आहट के बीच देश भर में बारिश का डबल अटैक , अलर्ट जारी