मऊ में जेन अल्फा का साहस जंतर-मंतर के आंदोलनों से प्रेरित होकर अब देश की नई पीढ़ी यानी जेन अल्फा अपने अधिकार मांगना सीख चुकी है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पहली कक्षा की 7 वर्षीय छात्रा समरा नाज ने न केवल अपनी समस्या रखी, बल्कि प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े किए।
स्कूल जाते समय गिर जाती है समरा समरा नाज मऊ के वार्ड नंबर 17 में रहती हैं। 31 अगस्त को वह अपनी स्कूल ड्रेस पहनकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गई। डीएम आनंद वर्धन के जनता दरबार में पहुंची समरा ने बिना किसी झिझक के अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि उनके घर से स्कूल तक का रास्ता इतना खराब है कि वहां से गुजरते समय वह अक्सर गिर जाती हैं।
यूनिफॉर्म गंदी होने से होती है परेशानी समरा ने डीएम को बताया कि सड़क के गड्ढों और कीचड़ की वजह से उनकी यूनिफॉर्म बार-बार गंदी हो जाती है। इस कारण उन्हें स्कूल में शिक्षकों और प्रशासन की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। मासूम ने साफ कहा कि खराब रास्ते की वजह से केवल उसे ही नहीं, बल्कि उस रास्ते से गुजरने वाले अन्य बच्चों को भी चोट लगने का खतरा बना रहता है।
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश समरा की निडरता और समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीएम आनंद वर्धन ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल उस 25 मीटर के खराब हिस्से का मुआयना करने का निर्देश दिया। डीएम ने आश्वासन दिया कि नगरपालिका के जरिए सड़क की मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
डीएम और बच्ची के बीच मज़ेदार संवाद इस मुलाकात के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी आया। डीएम ने जब बच्ची से पूछा कि क्या आज स्कूल नहीं गई, तो समरा ने बताया कि उसे उसके पिता लेकर आए हैं। इस पर डीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “पापा को डांट लगाउंगा, स्कूल से बीच में आपको लेकर नहीं आना है। पापा अपनी बात खुद भी कह सकते हैं।”
बदलती सोच का उदाहरण समरा नाज की यह पहल यह संदेश देती है कि समस्या चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो, अगर उसे सही मंच पर प्रभावी ढंग से रखा जाए, तो समाधान संभव है। बड़ों की हिचकिचाहट को पीछे छोड़ते हुए इस 7 साल की बच्ची ने साबित कर दिया है कि नागरिक जागरूकता की कोई उम्र नहीं होती।
*Gen Alpha की क्रांतिकारी सोच ने उम्र के तजुर्बो को पीछे छोड़ दिया है !
— Ravi Pandey (@Ravipandey4AAP) August 31, 2026
7 वर्षीय समरा नाज़ ने अपने इलाक़े में ख़राब सड़क की मरम्मत को लेकर DM मऊ को ज्ञापन दिया pic.twitter.com/uVNM3pAcdJ
US Open: हाथ मिलाया, मुस्कुराईं और फिर रैकेट के किए टुकड़े-टुकड़े; वायरल हुआ खिलाड़ी का गुस्सा
तुम मिल लो LG से और खा लो रसगुल्ले : साइकिल को लेकर सड़क पर भिड़े AAP नेता और दिल्ली पुलिस
मौत से रूबरू: ऊंची इमारत पर लड़की का खतरनाक झूला, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
दुपट्टे ने बचाई जान: सैलाब में फंसे बाइक सवार के लिए फरिश्ता बना नवविवाहित जोड़ा
जिम की छुट्टी! जापान की 4 मिनट वाली वायरल मैजिक ट्रिक, क्या वाकई कम होगा वजन?
बुमराह और सैमसन की धमाकेदार वापसी: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि की संदिग्ध मौत: घर में मिली लाश, चल रहा था तलाक और घोटाले से जुड़ा था नाम
8 साल बाद फिर छिड़ा पद्मावत का विवाद: स्वरा भास्कर ने जौहर सीन को बताया कायरता , भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का तांडव: 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को गिराकर मदरसे के लिए कब्जाई जमीन
ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं : सपा कार्यालय के बाहर लगे विवादित पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति