स्पेन और बार्सिलोना के फुटबॉल स्टार लमिन यमाल की पूरी दुनिया में चर्चा है। लेकिन इन दिनों केरल के कोल्लम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 15 साल के एलन जेम्स का चेहरा और अंदाज बिल्कुल लमिन यमाल से मिलता-जुलता है।
पहली नजर में धोखा खा गए लोग कोल्लम के चक्कुवल्ली में रहने वाले एलन जेम्स अब सोशल मीडिया के नए सेंसेशन बन गए हैं। एलन के चेहरे की बनावट, हेयरस्टाइल और उनकी मुस्कान हूबहू यमाल जैसी है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसे लेकर चर्चा करते थे, लेकिन जब व्लॉगर निखिल मनोहर ने एलन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया।
जर्सी पहनते ही मिला स्टारडम एलन ने जैसे ही यमाल की जर्सी पहनकर वीडियो बनाया, इंटरनेट पर हलचल मच गई। निखिल मनोहर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे अविश्वसनीय बता रहे हैं और एलन की रातों-रात किस्मत बदल गई है।
शक्ल स्टार जैसी, पर भूमिका डिफेंडर की दिलचस्प बात यह है कि एलन खुद भी एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वह पेरुवाझी गवर्नमेंट हाई स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र हैं और अपनी स्कूल टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, यमाल जहां अपने अटैकिंग खेल के लिए मशहूर हैं, वहीं एलन मैदान पर डिफेंस में खेलना पसंद करते हैं।
मेसी के फैन हैं केरल के यमाल भले ही एलन की शक्ल लमिन यमाल से मिलती हो, लेकिन उनके दिल में अर्जेंटीना के फुटबॉल जादूगर लियोनेल मेसी बसते हैं। मेसी के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने वाले एलन का कहना है कि वह बचपन से ही फुटबॉल से जुड़े हुए हैं।
200 से 20 हजार तक का सफर इस वायरल वीडियो से पहले इंस्टाग्राम पर एलन के महज 200 फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। उन्हें अब स्थानीय कार्यक्रमों में बतौर गेस्ट बुलाया जा रहा है। एलन का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा, लेकिन वह इसे नजरअंदाज कर अपनी खुशी एन्जॉय कर रहे हैं।
यमाल के एक मैसेज का है इंतजार इतनी लोकप्रियता मिलने के बाद भी एलन की एक साधारण सी इच्छा है। वह चाहते हैं कि जिस फुटबॉलर से उनकी शक्ल मिलती है, लमिन यमाल खुद उन्हें एक बार मैसेज करें। अब देखना यह है कि क्या यह वीडियो स्पेन तक पहुंचता है और क्या असली यमाल अपने इस भारतीय हमशक्ल को पहचानते हैं।
#WATCH | Kollam, Keralam | 15-year-old schoolboy Allen James from Chakkuvally goes viral for his uncanny resemblance to Spanish footballer Lamine Yamal. pic.twitter.com/5buBZgJGqA
— ANI (@ANI) September 1, 2026
BRICS समिट की रिहर्सल: दिल्ली की 35 सड़कों पर आज ब्रेक , घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
नेपाल की बाढ़ से बिहार में अपरिचित मछलियों का खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी
पीएम मोदी की फोटो क्रॉप करना पड़ा पाकिस्तान को भारी, किरकिरी के बाद झुकना पड़ा शहबाज शरीफ को
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि की संदिग्ध मौत: घर में मिली लाश, चल रहा था तलाक और घोटाले से जुड़ा था नाम
GDP के आंकड़ों पर मनोज झा का तंज: जब थाली से गायब हो दाल-रोटी, तो विकास कैसा?
बस्ती में मीटिंग के नाम पर बुलाईं महिलाएं, चाय-झंडा थमाकर बनाया स्वागत का जरिया; वीडियो वायरल
बुर्के की वजह से बच्चे चोरी होते हैं? कोपर अस्पताल विवाद पर भड़कीं AIMIM नेता, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ, पहनावे को टारगेट मत करो
राजेंद्र पाल गौतम का भाजपा पर तीखा प्रहार: शुद्धिकरण के बहाने संविधान और मर्यादा पर उठाए सवाल
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रहार, रेड बॉल क्रिकेट में भी मचाया कोहराम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र आंदोलन पर दर्ज FIR रद्द, अभिजीत दीपके ने जताई खुशी