महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के एक अधिकारी को गुस्साई भीड़ ने घेर लिया और उन्हें जबरन एक्सपायर्ड बिस्किट खिलाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर भड़का आक्रोश विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक स्थानीय पान की दुकान से खरीदे गए एक्सपायर्ड नमकीन स्नैक्स को खाकर एक 2 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को चक्कर आने लगे, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना से स्थानीय लोग भड़क गए और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लोगों ने इसकी शिकायत FDA से की। शिकायत के बाद विभाग का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी ने जांच से पहले ही सबूतों (एक्सपायर्ड पैकेट) को वहां से हटाने में मदद की। लोगों ने खुलेआम आरोप लगाया कि अधिकारी ने दुकानदार से रिश्वत ली है ताकि केस को रफा-दफा किया जा सके।
अधिकारी को भीड़ ने घेरा गुस्साई भीड़ का आरोप था कि अधिकारी ने एक्सपायर्ड बिस्किट के पैकेट जब्त तो किए, लेकिन दुकानदार पर कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसी बात से नाराज लोगों ने अधिकारी को घेर लिया। हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अधिकारी के मुंह में एक्सपायर्ड बिस्किट ठूंसने की कोशिश की और उन्हें चुनौती दी कि यदि ये सुरक्षित हैं, तो पहले वे खुद इन्हें खाकर दिखाएं।
खाद्य सुरक्षा और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल के हफ्तों में कई बड़े प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं और जुर्माना भी लगाया गया है।
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राज्य में चल रहे सख्त अभियानों के बावजूद कुछ अधिकारी अपनी जेबें भरने के लिए आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं? फिलहाल, इस मामले के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
CHHATRAPATI SAMBHAJINAGAR — An FDA officer was cornered and forcibly fed expired biscuits by an angry crowd in the Vaijapur area of Maharashtra. pic.twitter.com/Pq5rUfBenO
— Truth India Live (@Truthindialive) August 29, 2026
मुसलमानों के बिना भारत की कल्पना हिंदू धर्म के खिलाफ : अमेरिका में गरजे मोहन भागवत
भारत के DNA में रची-बसी है विविधता में एकता : न्यूयॉर्क में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
नेपाल में जलजले का खौफनाक वीडियो: 800 मीटर लंबा ग्लेशियर ढहा, 669 की मौत, हजारों लापता
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके: सरकारी स्कूलों का काला सच देख भड़के सीजेपी संयोजक
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: 32 गेंदों में 75 रन ठोक जिम्बाब्वे को किया पस्त
नेपाल बाढ़: दो दिन मलबे में दबी रही नन्ही जान, मौत को मात देकर लौटी बच्ची
बाढ़ के पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, लूट रहे थे 92 लाख; 29 लोग गिरफ्तार
CPL में रचा गया इतिहास: ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी हुई हमेशा के लिए रिटायर
नेपाल पर मंडराया नया खतरा: भोटे कोशी नदी का बढ़ता जलस्तर, 675 मौतों से दहला देश
अगर कोई सोचता है कि भारत में नहीं होने चाहिए मुसलमान, तो वह हिंदू नहीं : मोहन भागवत