कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में शनिवार को लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार हो गई। संसद में सरकार गठन को लेकर चल रही चर्चा के दौरान विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए। इस घटना से सदन में भारी अफरा-तफरी मच गई।
सदन में अचानक हुआ हमला घटना उस समय हुई जब प्रधानमंत्री कुर्ती संसद में सरकार बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने नई सरकार के गठन के लिए राजनीतिक दलों से बातचीत हेतु अतिरिक्त समय की मांग की थी। इसी बीच, एलायंस पार्टी की सांसद टाइम काद्रिजाज ने अचानक अपने पर्स से अंडे निकाले और प्रधानमंत्री की ओर उछाल दिए।
शर्म करो के नारों से गूंजा परिसर अंडे फेंकने के साथ ही सांसद ने कुर्ती के खिलाफ शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति को बिगड़ता देख कुर्ती की पार्टी के अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और बीच-बचाव किया। इस हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।
सरकार गठन का फंसा है पेंच कोसोवो में जून में हुए चुनाव के बाद से ही राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है। कुर्ती की पार्टी वेटेवेंडोसजे 120 सदस्यीय संसद में 58 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा अभी दूर है। सरकार बनाने के लिए उन्हें अन्य दलों के समर्थन की सख्त जरूरत है।
राष्ट्रपति पद की कुर्सी पर विवाद मुख्य विवाद गठबंधन की शर्तों को लेकर है। कुर्ती अपनी सरकार के लिए डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो (LDK) के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन गठबंधन का पेंच राष्ट्रपति पद पर फंस गया है। LDK इस पद की मांग कर रही है, जिसे कुर्ती ने अब तक स्वीकार नहीं किया है।
नए चुनाव का मंडरा रहा खतरा राजनीतिक दलों के बीच गतिरोध के कारण स्पीकर पद से लेकर सरकार गठन तक की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। यदि सभी दल किसी सहमति पर नहीं पहुंचते हैं, तो कोसोवो को एक बार फिर नए चुनावों के संकट से गुजरना पड़ सकता है। इस घटना ने देश के गहरे राजनीतिक संकट को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है।
🇽🇰 Tensions in Kosovo s Parliament.
— kos_data (@kos_data) August 8, 2026
Acting PM Albin Kurti was hit with eggs by opposition MP Time Kadriaj. pic.twitter.com/mTqw2gKSQa
नासिक में भूकंप का तांडव: 24 घंटे में दो बार हिली धरती, लोगों में दहशत
भोपाल: बारिश में भीगा तिरंगे का रंग, मुख्यमंत्री की बुलेट सवारी और बच्चों का दिखा जोश
क्या मोजतबा खामेनेई स्वस्थ हैं? ईरान ने जारी किया रहस्यमयी वीडियो, टला नहीं सस्पेंस!
मैं उमर खालिद की समर्थक हूँ , झारखंड प्रोटेस्ट में लड़की के बयानों ने मचाया बवाल
मेसी के गोल के बाद डी पॉल का भावुक रिएक्शन, वायरल वीडियो ने जीते फैंस के दिल
तिरंगा हमारी आन-बान-शान, अपमान बर्दाश्त नहीं : लखनऊ में गरजे सीएम योगी
CoE सिर्फ रिहैबलीटेशन सेंटर नहीं: टीम इंडिया की चोटों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण
रांची में आर-पार की जंग: हेमंत सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच आज तीसरे दौर की वार्ता
आईआईटी दिल्ली दीक्षांत समारोह: पीएम मोदी के सामने सिर झुकाने के कथित फरमान पर मचा सियासी घमासान
आधार में एड्रेस अपडेट रिजेक्ट होने से बचाना है? UIDAI की इस सीक्रेट ट्रिक को जरूर जान लें