लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सॉफ्ट हिंदुत्व और सांस्कृतिक राजनीति का दांव चलते हुए रामलीला के कलाकारों का सम्मान किया।
भगवान के स्वरूपों को भेंट की सम्मान राशि कार्यक्रम के दौरान रामलीला में भगवान राम और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार मंच पर मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने अपने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर इन कलाकारों को 51-51 हजार रुपये की राशि भेंट की। सपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि यह कोई दान नहीं, बल्कि भगवान के प्रति आस्था का सीधा चढ़ावा है।
चंदे की राजनीति पर तीखा कटाक्ष अखिलेश ने इस मौके का इस्तेमाल भाजपा पर निशाना साधने के लिए किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सीधे चढ़ावा देने की आदत डालनी चाहिए, ताकि बीच में कोई दान के पैसों को चंपत न कर सके। यह बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान चंदे में हुई कथित गड़बड़ी के आरोपों को हवा देने वाला माना जा रहा है।
कलाकारों के दुरुपयोग पर जताई नाराजगी सपा मुखिया ने राजनीतिक कार्यक्रमों में कलाकारों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता के घमंड में कलाकारों का अपमान करना निंदनीय है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि धार्मिक प्रतीकों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है, जबकि कलाकार तो बस अपनी कला को जीवित रख रहे हैं।
2027 के लिए सपा की बहुआयामी रणनीति राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव की यह कवायद सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के साथ-साथ अब सांस्कृतिक प्रतीकों को अपनाकर सपा बीजेपी के हिंदू वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।
सांस्कृतिक कार्ड से बदलेंगे चुनावी समीकरण? यह आयोजन महज एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि यूपी चुनाव 2027 से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। अखिलेश यादव अब धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के सही और गलत इस्तेमाल की बहस को आगे ले जाना चाहते हैं। देखना यह होगा कि भाजपा के प्रखर हिंदुत्व के सामने सपा की यह सांस्कृतिक रणनीति चुनावी मैदान में कितना असर दिखाती है।
*#WATCH | Lucknow | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, ... We have got the opportunity to respect those who have been participating in our culture and traditions by taking part in Ramayana and Ramlila for a long time. All the MLAs and all the senior leaders of our party… pic.twitter.com/kGozlVWnjA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 2, 2026
कौन हैं गौरव मदान? इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में मचाया धमाल और जीते 1 लाख रुपये
टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा का छलका दर्द: पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई FIR
‘भारत से प्यार है तो दुबई क्यों?’, राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन को घेरा
अजिंक्य रहाणे की विदाई: रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई से हर महीने मिलेगी इतनी मोटी पेंशन
धार्मिक जुलूस, डीजे और फिर पथराव-आगजनी: नेपाल में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा?
तिरुपति में नए रूप में दिखे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग लिया भगवान का आशीर्वाद
पेपर लीक पर कड़ा प्रहार : पीयूष गोयल ने कांग्रेस को घेरा, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश
नशा मुक्त युवा अभियान: ड्रग्स के जाल को आतंकी एजेंडा बताकर PM मोदी ने फूंका बिगुल
पुलिस मुठभेड़ में टिल्लू गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, दिल्ली में टल गई बड़ी गैंगवार
नाना पटोले का शाही अंदाज: कार्यकर्ता ने दूध से धोए पैर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल