निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ने एक बड़ा बदलाव नोटिस किया है—फिल्म के विजुअल्स और राक्षसों का लुक पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली और नेचुरल लग रहा है।
ट्रेलर में क्या बदला? कुछ महीने पहले रिलीज हुए टीजर पर दर्शकों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। मुख्य शिकायत राक्षसों के आर्टिफिशियल लुक और लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसे हॉलीवुड-प्रेरित डिजाइन्स को लेकर थी। फैंस का मानना था कि वे दृश्य एआई-जनरेटेड और नाटकीय लग रहे थे। हालांकि, नए ट्रेलर में मेकर्स ने उन कमियों को दूर कर दिया है।
राक्षसों के डिजाइन में भारतीय छाप सोशल मीडिया पर यूजर्स टीजर और ट्रेलर की तस्वीरों की तुलना कर रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि राक्षसों के डिजाइन को अपडेट किया गया है, जो अब हॉलीवुड के बजाय भारतीय पौराणिक कथाओं के अधिक करीब और प्रामाणिक लग रहे हैं।
कलर ग्रेडिंग और VFX में सुधार सिर्फ राक्षस ही नहीं, बल्कि फिल्म के पूरे कलर पैलेट और VFX में भी बड़ा सुधार दिखा है। पिछली बार टीजर में अत्यधिक पीले रंग (येलो टोन) और भारी ग्राफिक्स की आलोचना हुई थी। अब ट्रेलर में दृश्यों को टोन डाउन किया गया है, जिससे आसमान का नीला रंग और प्रकृति के दृश्य अधिक स्वाभाविक और प्रैक्टिकल लग रहे हैं।
मेकर्स ने मानी फैंस की बात दर्शकों का मानना है कि निर्माता नमित मल्होत्रा ने फीडबैक को गंभीरता से लिया है। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बात की सराहना की है कि कैसे मेकर्स ने आलोचना को नजरअंदाज करने के बजाय फिल्म की गुणवत्ता सुधारने के लिए मेहनत की है।
फिल्म की बड़ी तैयारी भारी-भरकम बजट के साथ बन रही रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी के हाथों में है, जबकि कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। संगीत के लिए ऑस्कर विनर हंस जिमर और ए.आर. रहमान जैसी दिग्गजों की जोड़ी को साथ लाया गया है, वहीं एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के एक्सपर्ट्स टेरी नोटरी और गाय नॉरिस ने कोरियोग्राफ किया है।
They changed the monster look + the colour grading 🤌🏻❤️✨#Ramayana pic.twitter.com/gbQYYLFUQq
— Walter Black (@BryanBergX) July 29, 2026
पश्चिम एशिया तनाव पर एक्शन में मोदी सरकार: CCS की हाई-लेवल बैठक में सुरक्षा और रणनीति पर मंथन
कश्मीर: आतंकी नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, सीमा पार बैठे 5 आतंकियों की प्रॉपर्टी जब्त
वंदे भारत में सोनम वांगचुक का सफर, रेल सेवाओं की तारीफ के साथ सरकार को दी ये नसीहत
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें क्या है लक्ष्मी योजना
रात में बटोरीं सुर्खियां, सुबह हाथ जोड़कर माफी: सोशल मीडिया के रिएक्शनरी सितारों पर क्यों मंडरा रहा है डिजिटल काल?
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी पर केसरिया रंग का प्रहार: खेल या सियासत?
भूकंप से पहले बिल्ली की भविष्यवाणी ? वायरल वीडियो ने दुनिया को चौंकाया
CWG 2026: नीरज चोपड़ा की आज होगी धमाकेदार एंट्री, गोल्ड की तलाश में उतरेगा भारत
अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल करियर खत्म: सचिन से लेकर सहवाग तक, दिग्गजों ने दी शानदार विदाई
अभिजीत दिपके का बड़ा खुलासा: BJP के ऑफर को बताया धमकी , शिक्षा मंत्री को कहा रिप्लेसमेंट कॉपी