रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में कई बड़े सितारों की झलक दिखी, लेकिन दर्शकों की निगाहें एक ऐसे चेहरे पर जाकर टिक गईं जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए।
कौन है ये रहस्यमयी चेहरा? ट्रेलर के अंत में कुछ ही सेकंड के लिए नजर आए इस कलाकार का नाम सौरभ सचदेवा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में सौरभ, रामायण के अहम पात्र मारीच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। भले ही ट्रेलर में उनकी मौजूदगी बहुत कम है, लेकिन उनके लुक्स ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
फेमस विलेन से लेकर एनिमल तक का सफर सौरभ सचदेवा केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टिंग कोच भी हैं। उन्होंने 2016 में फिल्म मरून से डेब्यू किया था, लेकिन नेटफ्लिक्स की सेक्रेड गेम्स में सुलेमान ईसा के किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।
हाल ही में वे रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में बॉबी देओल के भाई आबिद उल हक के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा मनमर्जियां , वध और जाने जान जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।
मारीच का किरदार क्यों है बेहद खास? रामायण की कहानी में मारीच का रोल बहुत महत्वपूर्ण है। वह वही राक्षस है, जो रावण के कहने पर स्वर्ण मृग (सोने का हिरण) का रूप धरता है। इसी हिरण को देखकर माता सीता उसे पाने की इच्छा जताती हैं, जिसके बाद भगवान राम उसे पकड़ने कुटिया से बाहर जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर रावण माता सीता का हरण करता है।
सितारों को सिखाते हैं एक्टिंग के गुर अभिनय के अलावा सौरभ इंडस्ट्री में एक बेहतरीन एक्टिंग कोच के तौर पर भी मशहूर हैं। उन्होंने वरुण धवन, ऋचा चड्ढा, राणा दग्गुबाती और तृप्ति डिमरी जैसे बड़े सितारों को बारीकियां सिखाई हैं। अब रामायण में मारीच के रूप में उनका यह नया अवतार दर्शकों को कितना प्रभावित करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Small role, but I m sure they will leave a big impact #Ramayana #Trailer pic.twitter.com/GxjnhD8UKs
— Ankil sharma (@ImAnkil0309) July 29, 2026
एंटी-पेपर लीक बिल पर बोले सोनम वांगचुक: मोदी सरकार के कदम की तारीफ, पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर जताई उम्मीद
एमके स्टालिन का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला: किसानों के मुद्दों को लेकर दी चेतावनी
लुक्खे हैं सब, न क्लास, न औकात... CJP पर बरसे एक्टर सुदेश बैरी, मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार
PM मोदी भगवान विष्णु के अवतार हैं, उनके पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं - सुदेश बैरी का बयान वायरल
निडर होकर करें काम, जिम्मेदारी मेरी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF डीजी का जवानों को खुला समर्थन
लंदन में किसके साथ कोजी हुए आर्यन खान? मिस्ट्री गर्ल की पहचान ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
आर्यन खान लंदन कैसीनो में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर, क्या नया रोमांस है शुरू?
पास्ता में निकला मरा हुआ कॉकरोच! मुंबई के पॉश प्ले ज़ोन में बच्चों की सेहत से खिलवाड़
मां की मुश्किलें कम करने के लिए बच्चे ने कबाड़ से बनाया स्मार्ट रोबोट , टैलेंट देख हैरान दुनिया
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे रिव्यू: टॉम हॉलैंड की दमदार वापसी और इमोशन से भरपूर एक शानदार सफर