ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां दिन भारतीय खेल जगत के लिए स्वर्णिम साबित हुआ। भारतीय एथलीटों ने पैरा-स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में आधे दर्जन पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है।
पैरा-शॉटपुट प्रतियोगिता में हरियाणा की 40 वर्षीय शर्मिला धनखड़ ने 9.81 मीटर का गोला फेंककर गोल्ड मेडल जीता। शर्मिला की कहानी प्रेरणादायक है; गार्ड, क्लीनर और खेतों में मजदूरी करने वाली इस एथलीट ने घरेलू हिंसा और तलाक के बाद महज 6 साल में खुद को साबित किया है। इसी इवेंट में बेंगलुरु की शिल्पा शायला ने 7.26 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पहला मौका है जब पैरा-एथलेटिक्स के एक ही इवेंट में भारत ने दो पोडियम फिनिश हासिल किए हैं।
एथलेटिक्स ट्रैक पर महाराष्ट्र के 31 वर्षीय सर्वेश कुशरे ने नया इतिहास लिखा। उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंची कूद लगाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि, इसी स्पर्धा में भाग ले रहे तेजस्विन शंकर और आदर्श राम ज्योति पदक से चूक गए।
भारत की झोली में आए कुल 10 पदकों में से 6 वेटलिफ्टिंग से आए हैं। सोमवार को मणिपुर की बिंदियारानी गोस्वामी ने 58 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज जीता। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। आंध्र प्रदेश के 21 वर्षीय वल्लूरि अजय बाबू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन एंड जर्क में कुल 330 किग्रा वजन उठाकर भारत का मान बढ़ाया।
100 मीटर फर्राटा रेस में भारत को निराशा हाथ लगी। गुरिंदरवीर सिंह 10.39 सेकेंड का समय ही निकाल सके और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। अब भारतीय दर्शकों की निगाहें बॉक्सिंग रिंग पर टिकी हैं। साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं, जिनसे पदक की प्रबल उम्मीदें हैं।
वर्तमान में भारत 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में 8वें स्थान पर बना हुआ है।
#CommonwealthGames2026 | Sharmila Dankar s Historic Gold Sees India Bag 6 Medals On Day 5 Of #CWG2026
— NDTV (@ndtv) July 28, 2026
NDTV s Vimal Mohan (@Vimalsports) speaks to Sharmila Dankar on her latest victory, and more pic.twitter.com/YoVVYocdsx
राहुल गांधी और अखिलेश पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- सदन को बंधक बना लिया है
श्रीलंका टेस्ट टीम का ऐलान: दो युवा सूरमाओं की एंट्री, बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस
CWG 2026: चोट से टूटे नहीं तेजस्विन शंकर, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल की हुंकार
उनकी तकनीक ब्रैडमैन जैसी है : वैभव सूर्यवंशी पर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
IND vs SL: इन 3 दिग्गजों को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, टीम इंडिया में मिली जगह तो दूर, नाम पर भी नहीं हुई चर्चा!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: सारांश जैन की एंट्री, शुभमन गिल को कमान
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने को तैयार राव बहादुर , महेश बाबू की इस डार्क कॉमेडी का इंतज़ार खत्म
IND vs SL: श्रीलंका फतह के लिए गंभीर-गिल की रणनीति तैयार, प्लेइंग-11 में इन 4 दिग्गजों को लगेगा झटका
# दिल्ली-NCR में बादलों की आफत : सड़कें बनीं तालाब, मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर
प्रियंका गांधी के भाषण पर छिड़ा स्पीच चोरी का विवाद: रिजिजू के तंज से गरमाया संसद का माहौल