दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में समाप्त हुए छात्र आंदोलन के बाद अब राजनीति गरमा गई है। धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री के रूप में प्रहलाद जोशी के कार्यभार संभालने के बाद, आंदोलन स्थल तो साफ हो गया है, लेकिन इसके पीछे की फंडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विदेशी फंडिंग का सनसनीखेज दावा राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस प्रदर्शन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को विदेशी ताकतों द्वारा हाइजैक किया गया था। राठौड़ के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को मिलने वाली रसद और अन्य मदद के पीछे विदेशों का हाथ है।
मोबाइल मैकेनिक ने भेजा 10 लाख का खाना? सोमवार को एक प्रेस वार्ता में मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए बांग्लादेश, कुवैत और दुबई जैसे देशों से खाने की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि जांच में यह बात सामने आई है कि एक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले व्यक्ति ने रोजाना 10 लाख रुपये का खाना जंतर-मंतर पर भेजा।
छात्र नहीं, ये शाहीन बाग वाले हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को भी कड़े तेवर अपनाते हुए कहा था कि जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को उन लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया था, जो पहले शाहीन बाग के धरनों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाने वाले वास्तविक छात्र नहीं हो सकते।
कलम की जगह नारे मदन राठौड़ ने आगे कहा, विद्यार्थी के हाथ में कलम होती है, न कि देश विरोधी नारे। वहां जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया गया, वह किसी छात्र की नहीं हो सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए पाकिस्तान और दुबई से ऑनलाइन खाना मंगवाया जाना इस बात का संकेत है कि यह कोई सामान्य छात्र आंदोलन नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी।
फिलहाल, आंदोलन खत्म होने के बाद जंतर-मंतर की दीवारों पर पुताई कर दी गई है, लेकिन इन दावों ने जांच एजेंसियों के लिए नए सवालों के द्वार खोल दिए हैं कि आखिर इस हवा को हवा देने वाला पैसा और रसद का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था।
#WATCH | Delhi | Senior SC advocate Mahesh Jethmalani questioning CJP leadership s celebration, BJP MP Madan Rathore says, It is correct to say that these people are receiving funding from somewhere. It has come to light from social media that food bookings were sent from… pic.twitter.com/giwVLjv7RJ
— ANI (@ANI) July 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विवाद पर पहली बार बोले धनुष, कहा- मेरी मेहनत और कोशिश सच्ची थी
वाराणसी: 5 साल के बच्चे का गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट जलाने वाली शिक्षिका पर FIR, मचा हड़कंप
NEET पेपर लीक विवाद: छात्रों पर बरसी गोलियां, राहुल गांधी बोले- सरकार झूठी और सिस्टम जानलेवा
क्या मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल के बीच पक रही है खिचड़ी? वायरल वीडियो से शुरू हुईं डेटिंग की अटकलें
पीएम मोदी की तस्वीर से जलाई सिगरेट: वायरल वीडियो के बाद बारासात का युवक गिरफ्तार, कोर्ट जाते ही बदले तेवर
बलराम कृषि महोत्सव: 82 लाख किसानों के खाते में आए ₹4,000, सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान
# ग्रेटा थनबर्ग ने भारतीय छात्र आंदोलन को सराहा, कहा- इसने जगाई दुनिया भर में उम्मीद
गठबंधन पर अखिलेश यादव के गोल-मटोल बोल, यूपी चुनाव की तस्वीर अब भी धुंधली
डरो मत और डटे रहो : पुलिस वैन रोकने वाली रिया यादव ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
8 गाड़ियां निकलीं, फिर आया काल : हिमाचल लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो