नीट पेपर लीक मामले ने बिहार में सियासी पारा चढ़ा दिया है। इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पटना के एक मॉल के पास हिरासत में लिए गए तेज प्रताप को बाद में न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया।
तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई की गिरफ्तारी पर कड़ा रुख अपनाया है। तेजस्वी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य की लड़ाई लड़ने वालों को जेल में डालना तानाशाही है। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है, लेकिन यहां सरकार पुलिस के जरिए छात्रों को डरा रही है।
समझौते के बावजूद कार्रवाई पर सवाल तेजस्वी ने खुलासा किया कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और रिहा करने का समझौता पहले ही हो चुका था। बावजूद इसके, बिहार में सैकड़ों छात्रों पर गलत धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सहमति बन गई है, तो बिहार सरकार जानबूझकर छात्रों को प्रताड़ित क्यों कर रही है।
सरकार को दी चेतावनी तेजस्वी यादव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तार छात्रों और उनके विधायकों को जल्द रिहा नहीं किया गया और मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा, हम आग्रह नहीं, चेतावनी दे रहे हैं। मामले में तेज प्रताप यादव की जमानत याचिका सोमवार को दायर की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में भी बड़ा बदलाव किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।
अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है। प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले और खाद्य सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं। उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देश में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों के बीच यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
*VIDEO | Patna, Bihar: JJD chief Tej Pratap Yadav is produced before a judge after being detained for supporting the Bihar bandh.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 26, 2026
Advocate Jagannath Singh said a bail application on behalf of Tej Pratap Yadav will be filed on Monday.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/wUaMtiErtu
दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस: 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, लूट के इरादे से नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
ठाकरे परिवार का ऐतिहासिक मिलन, मुंबई में गरजे उद्धव: यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई
घबराओ मत! धूम-धड़ाके से निकलेगी कांवड़ यात्रा , मैनपुरी में बोले योगी आदित्यनाथ
उद्धव की खुशी पर फडणवीस का तंज: अच्छा लगा उन्हें जश्न मनाने का बहाना मिला
जंतर-मंतर का मंत्र : ओवैसी का मोदी पर तीखा हमला, बोले- 2030 में 80 साल का व्यक्ति नहीं बनेगा पीएम
जंतर-मंतर पर ढल गई आंदोलन की शाम, बीमारी के बावजूद अभिजीत दीपके ने किसे कहा थैंक्यू ?
जब हाइड्रोजन कार से संसद पहुंचे प्रह्लाद जोशी, हर कोई रह गया दंग
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए मासूम की ओर बढ़ा जहरीला नाग, मोर ने फरिश्ता बनकर बचाई जान
8.2 रेटिंग वाली सस्पेंस थ्रिलर उयिर अब ओटीटी पर: घर बैठे देखिए इंसाफ की खतरनाक जंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने रचा इतिहास, 264 किग्रा वजन उठाकर भारत को दिलाया रजत पदक