नीट आंदोलन की आड़ में हिंसा: शुभेंदु अधिकारी बोले, ये छात्र नहीं, कट्टरपंथी हैं
News Image

कोलकाता: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा उबाल पर है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए विरोध प्रदर्शन ने अब एक गंभीर राजनीतिक और सुरक्षा का रूप ले लिया है। इस प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमलों ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।

ये वामपंथी नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन था पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल वामपंथियों का आंदोलन नहीं था, बल्कि इसकी शुरुआत सेल्फ-डिक्लेयर्ड कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा की गई थी, जिसमें बाद में वामपंथी गुट शामिल हो गए।

आंदोलनकारी छात्रों का हमले से कोई लेना-देना नहीं पत्रकारों पर हुए हमलों पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट आंदोलन में शामिल असली छात्रों का इन हिंसक घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने खुद सोशल मीडिया पर देखा है कि आंदोलन से जुड़े छात्र इन बर्बर हमलों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं। हमलावर वे नहीं थे।

विदेशी साजिश की आशंका शुभेंदु अधिकारी ने इस हमले के पीछे बड़ी और गहरी साजिश की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मिली रिपोर्ट के आधार पर इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच अब एजेंसियां कर रही हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

14 गिरफ्तार, ये जमाती और कट्टरपंथी हैं मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मीडिया कर्मियों की हत्या की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, ये तथाकथित आंदोलनकारी छात्र नहीं हैं। ये जमाती और कट्टरपंथी लोग हैं, जो भारत को कमजोर और अस्थिर करने की फिराक में हैं। सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल भी जाना और सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या दिल्ली जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? अटकलों पर इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने खुद दिया जवाब

Story 1

ईशान किशन का धोनी स्टाइल स्टंपिंग फेल, यश ठाकुर के ओवर में हुआ अजीब ड्रामा

Story 1

27 साल बाद भी कर्ज बरकरार : सहवाग और केदार जाधव ने कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन

Story 1

राजनीति से संन्यास की ओर सिद्धारमैया: 2028 का चुनाव न लड़ने का किया एलान, बताई ये बड़ी वजह

Story 1

सोशल मीडिया पर CM योगी की दो टूक: बोले- फेक अकाउंट और अफवाहों से दूरी बनाएं, सही जानकारी के लिए लाइब्रेरी लौटें

Story 1

जंतर-मंतर पर थमा कॉकरोच का शोर: जीत के बाद अभिजीत दीपके का भावुक वीडियो, आलोचकों को भी कहा शुक्रिया

Story 1

NEET विवाद: 23 दिन की भूख हड़ताल का दावा या मिरेकल ? नेहा बोरा का डांस वीडियो बना चर्चा का विषय

Story 1

कोलकाता हिंसा: छात्रों की आड़ में दंगा फैलाने वाले 11 गिरफ्तार, एक भी स्टूडेंट नहीं निकला

Story 1

इंदौर से हैदराबाद का सफर अब सिर्फ 7 घंटे में: 15 शहरों को जोड़ने वाला 743 KM का एक्सप्रेसवे तैयार

Story 1

शिवाजी पार्क में ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन: छात्रों की जीत के जश्न में एकजुट हुए उद्धव और राज