पहाड़ों पर बारिश, यूपी में तबाही पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश का सीधा असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। गंगा, यमुना समेत राज्य की 10 प्रमुख नदियां उफान पर हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि घाघरा और शारदा जैसी नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं।
बलिया और गोंडा में भारी नुकसान बलिया में सरयू नदी की कटान का मंजर खौफनाक है। नदी की तेज लहरों में एक सरकारी स्कूल और एक रिहायशी मकान पूरी तरह समा गया। वहीं, गोंडा में घाघरा नदी के जलस्तर ने किसानों की कमर तोड़ दी है। यहां 100 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो चुकी है और लोग अपने आशियाने छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
बाढ़ के पानी में मगरमच्छ का खतरा सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर और बहराइच के तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदियों से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत है।
शहरों में जलभराव से बेहाल स्थिति बारिश ने शहरों की पोल खोल दी है। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में घुटनों तक पानी भरने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कानपुर में सड़कें तालाब बन गईं, वहीं ग्रेटर नोएडा में एक गड्ढे में डूबने से छह साल के मासूम की दर्दनाक मौत ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
IMD ने जारी किया 25 जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी और प्रयागराज समेत आठ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 27 जुलाई से राज्य में बारिश की तीव्रता और दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है।
*2 DAY S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 25.07.2026 pic.twitter.com/66s9M8ObuW
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की कमान, चुनौतियों का नया दौर शुरू
धोनी बनने की कोशिश में ईशान किशन हुए ट्रोल, आसान रन-आउट छोड़कर पकड़ा अपना सिर
क्या नथिंग (Nothing) बंद होने वाली है? स्मार्टफोन मार्केट से बाहर निकलने की खबरों पर कंपनी ने किया बड़ा खुलासा
सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां... इस रोबोटिक डॉग के सामने सब फेल! हर चुनौती को मिनटों में कर देगा आसान
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सोते हुए मासूम की ओर बढ़ा जहरीला नाग, मोर ने फरिश्ता बनकर बचाई जान
शिक्षा मंत्रालय की नई कमान: प्रल्हाद जोशी ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- पीएम की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तंज: वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं
प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये दिग्गज नेता
कारगिल विजय दिवस: द्रास में गूंजा वीर शहीदों का जयघोष, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी दो टूक चेतावनी
सोते हुए किसान की शर्ट में घुसा मौत का कोबरा , सांसें थमा देने वाले रेस्क्यू का VIDEO वायरल