नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के लंबे विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश की बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। इस घटनाक्रम पर न केवल छात्रों बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रकाश राज ने युवाओं को दिया श्रेय अभिनेता प्रकाश राज ने इस घटना पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मुबारक हो मेरे डियर कॉकरेचेस... उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया, आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने विनम्रता दिखाते हुए कहा, इसका सारा श्रेय उन युवाओं को जाना चाहिए जिन्होंने आवाज उठाई और देश को जगाया। मैंने तो बस अपना काम किया, मुझे अब लाइमलाइट में नहीं रहना है।
प्रियंका चोपड़ा और दिव्येन्दु शर्मा की प्रतिक्रिया प्रियांक चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 30 दिनों के विरोध और 26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है।
वहीं, मिर्जापुर फेम एक्टर दिव्येन्दु शर्मा ने लिखा, हम भारत के लोग हैं, फर्क पड़ता है। आवाज उठाने से फर्क पड़ता है और आवाज न उठाने से वह (लोकतंत्र/अधिकार) चली जाती है। जय हिंद।
विजय वर्मा और आलिया भट्ट का अंदाज अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। इसके साथ उन्होंने कॉकरोचेस लिखकर अपना समर्थन भी जताया।
वहीं, आलिया भट्ट ने युवाओं की शक्ति को सराहते हुए लिखा, GEN-Z ने दिखा दिया, बाकी सब इतिहास है। निर्देशक कबीर खान ने भी युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हो गया भाई।
लोकतंत्र की जीत मानते हैं सेलेब्स अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इसे लोकतंत्र के लिए एक अहम पल बताया। उन्होंने लिखा, उम्मीद है कि इससे हमारा भारत और मजबूत व निष्पक्ष बनेगा। उन नागरिकों को सलाम जिन्होंने हार नहीं मानी।
इस सूची में अभिषेक बनर्जी, वीर दास, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और अरमान मलिक जैसे कई अन्य सितारे भी शामिल हैं, जिन्होंने सामूहिक रूप से छात्रों के संघर्ष को एक बड़ी जीत के रूप में देखा है।
*Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
क्या पिता बनने वाले हैं F1 स्टार चार्ल्स लेक्लेर? गर्लफ्रेंड के बेबी बंप ने उड़ा दी अटकलें
9 गेंद, 20 रन और खूब सारा रोमांच: वैभव सूर्यवंशी का हरारे में फिर चला बल्ला
जंतर-मंतर पर थमा छात्रों का आक्रोश: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मांगों पर सहमति के बाद आंदोलन खत्म
सीवान में बिहार बंद का हिंसक रूप: एसपी घायल, 10 राउंड हवाई फायरिंग और आंसू गैस से दहला गांधी मैदान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां का छलका दर्द, कहा- बुखार में भी नहीं डिगा बेटे का संकल्प
सरकार ने मानीं सभी शर्तें, कॉकरोच जनता पार्टी ने खत्म किया आंदोलन
आज मेरा बेटा जीत गया : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक हुईं अभिजीत दीपके की मां
IND vs ZIM 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे के सामने करो या मरो की स्थिति
लंदन की सड़कों पर शाहरुख खान का परिवार संग वेकेशन, चुप्पी पर उठे सवाल
IND vs ZIM: मैदान पर क्यों शोक में डूबे खिलाड़ी? दूसरे टी20 में काली पट्टी बांधने की ये है वजह